फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sunanda Pushkar case: Supreme Court asks Delhi Police on SIT probe

सुनंदा पुष्कर केसः SIT जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

Fri, 23 Feb 2018 10:06 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Feb 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
Sunanda Pushkar case: Supreme Court asks Delhi Police on SIT probe
demo pic
कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की ‘रहस्यमय’ मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस याचिका में कोर्ट की निगरानी में घटना की एसआईटी से जांच कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन


जस्टिस अरुण मिश्रा एवं एएम खानविल्कर की पीठ ने कहा कि इस मामले में सुब्रह्मण्यम स्वामी द्वारा दाखिल याचिका की विचारणीयता प्रश्न अपनी जगह कायम है। इसके मद्देनजर इस मामले में हम दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। बता दें कि इस याचिका में भाजपा नेता ने दिल्ली पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में कोर्ट की निगरानी में एक एसआईटी जांच की मांग की है।
विज्ञापन


पिछले साल 26 अक्तूबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वामी की याचिका को ‘राजनीतिक हित’ वाली बताते हुए खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि यह ‘राजनीति से प्रेरित मुकदमा’ लग रहा है जिसे जनहित याचिका का रूप दिया गया है। इस याचिका के खारिज होने के बाद स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गौरतलब है कि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की लाश 17 जनवरी, 2014 की रात को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में संदिग्ध हालत में पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed