फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Summer Vacations Railways operate 41% more train Rail Ministry

Summer Vacations: 41% अधिक ट्रेन संचालित करेगा रेलवे, यात्रियों के सुविधा के लिए दुरुस्त होगी सुविधाएं

Fri, 19 Apr 2024 09:35 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 19 Apr 2024 09:35 PM IST
सार

मंत्रालय ने बताया कि देश भर के प्रमुख गंतव्यों को जोड़ने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की योजना बनाई जा रही है, जिससे यात्री सुगमता से यात्रा कर सकें।

विज्ञापन
Summer Vacations Railways operate 41% more train Rail Ministry
ट्रेन में बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मियों की छुट्टियों के मद्देनजर रेल मंत्रालय ने फैसला किया है कि वे इस गर्मी 43 प्रतिशत अधिक ट्रेन यात्राएं संचालित करेंगे, जिससे अधिक यात्री सहजता से अपनी यात्रा कर सकें। गर्मियों के दौरान यात्रा की मांग में वृद्धि होती है। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे गर्मी के मौसम में रिकॉर्ड तोड़ 9,111 यात्राएं संचालित कर रहा है।

विज्ञापन

मंत्रालय ने बताया कि देश भर के प्रमुख गंतव्यों को जोड़ने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की योजना बनाई जा रही है, जिससे यात्री सुगमता से यात्रा कर सकें। देश में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों में गर्मियों में यात्रा की मांग बढ़ जाती है। इस बार इन राज्यों के लिए अतिरिक्त यात्राओं को संचालित किया जाएगा। 

विज्ञापन

मंत्रालय ने सभी जोनों को दिए यह निर्देश

  1. रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश
  2. सभी प्रमुख और महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण करने की विस्तृत व्यवस्था
  3. लोगों पर निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारी सतर्क रहें
  4. सामान्य श्रेणी के डिब्बों में प्रवेश के लिए कतार प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ कर्मियों की तैनाती 
  5. यात्रियों को सहायता प्रदान करने और निगरानी के लिए कुशल कर्मचारियों को सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष में तैनात करें
  6. भगदड़ से बचने के लिए ब्रिज पर जीआरपी-आरपीएफ की तैनाती  

वंदे भारत से अब तक दो करोड़ लोगों ने किया सफर
हाल ही में, वंदे भारत की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों ने कहा था कि यह आधुनिकीकरण की एक नई पहचान बन गई है। रेलवे ने बताया कि पांच साल पहले 15 फरवरी 2019 को दिल्ली और वाराणसी के बीच दो ट्रेनों से शुरू हुईं थीं। आज देश में 102 वंदे भारत ट्रेनें हैं। 102 वंदे भारत आज 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 284 जिलों तक अपनी सेवाएं दे रही हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में वंदे भारत ट्रेनों द्वारा तय की गई दूरी पृथ्वी के 310 चक्कर लगाने के बराबर हैं। फरवरी 2019 को लॉन्च होने के बाद से अब तक दो करोड़ लोगों ने वंदे भारत में सफर किया है। वंदे भारत हवाई जहाज के बराबर सुविधाएं प्रदान करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed