{"_id":"591937fb4f1c1b1522853ea5","slug":"summer-terror-is-on-its-way-now-imd-says-it-will-break-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का आतंक जारी, राजधानी में पारा 45 डिग्री के पार, टूटेंगे रिकॉर्ड!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गर्मी का आतंक जारी, राजधानी में पारा 45 डिग्री के पार, टूटेंगे रिकॉर्ड!
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 15 May 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी इस कदर भयंकर पड़ रही है कि इस बार कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं। राजधानी दिल्ली में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर करीब-करीब पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि 1944 में तापमान ने 47 डिग्री के आकंड़े को छुआ था और अब जो हालात है उसे देखकर लग रहा है कि गर्मी अपने इस रिकॉर्ड को तोड़ देगी।
विज्ञापन
शहर में रविवार को दिनभर छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी गर्म हवा की लपट चलती रही। चौंका देने वाली बात है कि गर्मी का आतंक कुछ ऐसा है कि सुबह ही लोगों को लू की लपटे महसूस होने लगी है। आलम ये है कि लोग मुंह ढक कर बाहर निकल रहे हैं और रोड खाली दिख रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश का बांदा जहां तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया, रविवार को देश का सबसे गर्म हिस्सा रहा है। लखनऊ में पारा 44.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बांदा के बाद राजस्थान का चूरू दूसरे नंबर पर रहा। यहां तापमान 45.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन
जयपुर भी इस लिस्ट में पीछे नहीं है यहा का पारा 43 डिग्री के आसपास रहा है। वहीं चूरू के करीब के बड़े इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस ही रहा है। देश के बड़े हिस्से बिहार का गया सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं मध्य प्रदेश का भोपाल में पारा 44 डिग्री रहा। जहा रविवार को यहां तापमान 43.9 डिग्री रहा था, वहां आज 44 डिग्री पहुंच गया है।