फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   People with scorching sunshine and humor are helpless

चिलचिलाती धूप और उमस से लोग बेहाल

Sat, 13 May 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 13 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
People with scorching sunshine and humor are helpless
धूप से बचाव करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हवा शांत होने से उमस व चिलचिलाती धूप से लोग शनिवार को बेहाल रहे। यात्रा करने वाले लोग धूप से बचाव के लिए शरीर ढकने के अलावा रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर पेय पदार्थों का अधिक सेवन करते दिखे। कस्बों में लाइट की कटौती से बर्फ बेचने वाले दुकानदारों की चांदी है। मई में उनकी बिक्री दोगुनी हो गई है। धूप के चलते दुकानों पर सन्नाटा रहा।

विज्ञापन


मई के दूसरे सप्ताह में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। सुबह आठ बजते ही चिलचिलाती धूप से लोगों का बुरा हाल है। दोपहिया वाहनों से सफर करने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


डा. कमल किशोर ने सलाह दी कि वह घर से निकलने के दौरान अपने शरीर को पूरी तरह से ढककर व खाली पेट न निकले। शरीर में पानी की मात्रा को कम न होने दें। पानी का सेवन अधिक करें। शनिवार को तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 26.8 रहा है। बच्चों को भी धूप से परेशानी हो रही है। शहर में लगने वाले जाम में फंसने से बच्चे काफी परेशान हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि बादल होने के कारण तापमान में गिरावट आई है। उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण उमस बढ़ी है। 17 मई को हल्की बारिश हो सकती है। 15 व 16 मई को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। यह तापमान 28 डिग्री तक पहुंचने के कारण रातें गर्म रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed