फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   summer terror is on its way now IMD says it will break records

गर्मी का आतंक जारी, राजधानी में पारा 45 डिग्री के पार, टूटेंगे रिकॉर्ड!

Mon, 15 May 2017 10:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Mon, 15 May 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
summer terror is on its way now IMD says it will break records

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी इस कदर भयंकर पड़ रही है कि इस बार कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं। राजधानी दिल्ली में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर करीब-करीब पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि 1944 में तापमान ने 47 डिग्री के आकंड़े को छुआ था और अब जो हालात है उसे देखकर लग रहा है कि गर्मी अपने इस रिकॉर्ड को तोड़ देगी। 

विज्ञापन


शहर में रविवार को दिनभर छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी गर्म हवा की लपट चलती रही। चौंका देने वाली बात है कि गर्मी का आतंक कुछ ऐसा है कि सुबह ही लोगों को लू की लपटे महसूस होने लगी है। आलम ये है कि लोग मुंह ढक कर बाहर निकल रहे हैं और रोड खाली दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश का बांदा जहां तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया, रविवार को देश का सबसे गर्म हिस्सा रहा है। लखनऊ में पारा 44.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बांदा के बाद राजस्थान का चूरू दूसरे नंबर पर रहा। यहां तापमान 45.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर भी इस लिस्ट में पीछे नहीं है यहा का पारा 43 डिग्री के आसपास रहा है। वहीं चूरू के करीब के बड़े इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस ही रहा है। देश के बड़े हिस्से बिहार का गया सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं मध्य प्रदेश का भोपाल में पारा 44 डिग्री रहा। जहा रविवार को यहां तापमान 43.9 डिग्री रहा था, वहां आज 44 डिग्री पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed