फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Summer heat has impacted India, Many states struggle for water

भीषण गर्मी से खेती, जल स्तर प्रभावित, कई राज्यों का बुरा हाल

Tue, 14 May 2019 03:39 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 14 May 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Summer heat has impacted India, Many states struggle for water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

भारत में इस वक्त भीषण गर्मी हो रही है, हालांकि कुछ स्थानों पर बारिश होने से फिलहाल राहत मिली है। लेकिन बीते दिनों देश के कई हिस्सों में लगातार गर्मी और तापमान बढ़ने से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। सोमवार को भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। केंद्रीय जल आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि गर्मी ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है।


loader

भारत में इस वक्त भीषण गर्मी हो रही है, हालांकि कुछ स्थानों पर बारिश होने से फिलहाल राहत मिली है। लेकिन बीते दिनों देश के कई हिस्सों में लगातार गर्मी और तापमान बढ़ने से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। सोमवार को भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। केंद्रीय जल आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि गर्मी ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मैदानी इलाकों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। बारिश भी लंबी अवधि के औसत से 21 फीसदी तक कम हुई है। वहीं 91 मुख्य जलाशयों में पानी का स्तर भी काफी कम हो गया है। देशभर में 91 प्रमुख जलाशयों में अपनी क्षमता का औसतन 25 फीसदी ही पानी रह गया है। चलिए उन राज्यों के बारे में जानते हैं जो गर्मी से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

तेलंगाना

औसत तापमान- यहां का तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जो बीते साल के मुकाबले 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

वर्षा की कमी- बीते दस साल के औसत के मुकाबले बारिश में 46 फीसदी की कमी आई है। 

जलाशयों में जल स्तर- 

- श्रीरामासागर बांध : जल स्तर 10 साल पहले 12 फीसदी था जो अब कम होकर 8 फीसदी रह गया है।

- लोअर मनेर बांध : जल स्तर 10 साल पहले 23 फीसदी था जो अब कम होकर 15 फीसदी रह गया है।

बीजों की बुआई- बीते साल के मुकाबले अब केवल 89 फीसदी भूमि पर ही बुआई हो रही है।

प्रभाव- राज्य के सभी जिले प्रभावित हो रहे हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

आंध्रप्रदेश

औसत तापमान- यहां का तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जो बीते साल के मुकाबले 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

वर्षा की कमी- बीते दस साल के औसत के मुकाबले बारिश में 32.54 फीसदी की कमी आई है। 

जलाशयों में जल स्तर- 

- नागार्जुन सागर बांध : पिछले 10 सालों में जल स्तर 13 फीसदी की तुलना में अब 1 फीसदी रह गया है।

- श्रीसाइलम: पिछले 10 सालों में जल स्तर 15 फीसदी की तुलना में अब 10 फीसदी रह गया है।

बीजों की बुआई- बीते साल के मुकाबले अब 90 फीसदी भूमि पर ही बुआई हो रही है।

प्रभाव- राज्य के चार जिले सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। ये जिले हैं, गुंटूर, प्रकासम, कृष्णा और नेल्लोर।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

महाराष्ट्र

औसत तापमान- यहां का तापमान 42.5 से 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जो बीते साल के मुकाबले 3 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है।

वर्षा की कमी- बीते दस साल के औसत के मुकाबले बारिश में 65 फीसदी की कमी आई है। 

जलाशयों में जल स्तर- 

- कुल जल स्तर 2018 में 30.38 फीसदी था, जो अब कम होकर 15.24 फीसदी रह गया है।

- पीने के पानी और सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाले छोटे और मध्यम जलाशयों में 17.4 फीसदी पानी रह गया है, जो बीते साल 29.5 फीसदी थी।

- 20 बांध ऐसे हैं, जिनका जल स्तर 0 फीसदी ही है। यानि इनमें बिल्कुल भी पानी नहीं बचा है।

बीजों की बुआई- बीते साल के मुकाबले अब केवल 41 फीसदी भूमि पर ही बुआई हो पा रही है।

प्रभाव- विधर्भ के सभी 11 जिले, सेंट्रल महाराष्ट्र के तीन जिले और उत्तरी महाराष्ट्र के दो जिले प्रभावित हो रहे हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

तमिलनाडु

औसत तापमान- यहां का तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जो बीते साल के मुकाबले 3 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है।

वर्षा की कमी- बीते दस साल के औसत के मुकाबले बारिश में 62 फीसदी की कमी आई है। 

जलाशयों में जल स्तर- दस साल पहले तक अलियार बांध में 41 फीसदी पानी था जो अब केवल 7 फीसदी ही रह गया है।

बीजों की बुआई- बीते साल के मुकाबले अब केवल 62 फीसदी भूमि पर ही बुआई हो रही है।

प्रभाव- राज्य के करीब आठ जिले गर्मी से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed