ऑस्कर जीतकर देश लौटीं स्नेहा और सुमन, 21 जगहों पर होगा स्वागत
शॉर्ट सब्जेक्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस की ऑस्कर विजेता सुमन और स्नेहा दिल्ली पहुंच गई हैं। दिल्ली पहुंचकर स्नेहा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। मैं कहना चाहती हूं कि जो मैंने किया वो दुनिया की कोई भी महिला कर सकती है। बता दें कि फिल्म की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले ऑस्कर अवार्ड 2019 यानी एकेडमी अवार्ड 2019 अमेरिका के लॉस एंजिलिस में संपन्न हुआ।
Delhi: Suman (pic 1) & Sneha (pic 2), who appeared in the short film 'Period. End of Sentence' that won #Oscars2019 for 'Best Documentary Short Subject', arrive in Delhi. Sneha says, "I am very happy. I just want to say that if I can do it, then any girl in the world can do it." pic.twitter.com/r9ZSXk2FMv
— ANI (@ANI) March 2, 2019
इस साल इन पुरस्कारों में एक भारतीय डॉक्यूमेंट्री ने सफलता के झंडे गाड़े। यह फिल्म हापुड़ के काठीखेड़ा गांव की महिलाओं के हौसले को बताती है। डॉक्यूमेंट्री फिल्म पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस ने शॉर्ट सब्जेक्ट डॉक्यूमेंट्री वर्ग में अवार्ड जीता है।
हापुड़ के गांव काठीखेड़ा की बहू सुमन और बेटी स्नेहा की जिंदगी पर बनी शार्ट फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस को ऑस्कर मिलने के बाद उनके स्वागत की तैयारी जोरों पर है। अमेरिका से हापुड़ पहुंचने पर स्नेहा और सुमन का 21 जगह स्वागत किया जाएगा। जो डासना से शुरू होगा और गांव काठीखेड़ा तक जारी रहेगा।