फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sukma naxal attacked CRPF with Rocket launcher 2km away from camp, government meeting in delhi

हमले के 24 घंटे बाद सुकमा में मिले बम-कारतूस, बस्तर IG बोले- नक्सलियों को उनके गढ़ में घुसकर मारेंगे

Tue, 25 Apr 2017 04:35 PM IST
amarujala.com- presented by: नंदलाल शर्मा
amarujala.com- presented by: नंदलाल शर्मा Updated Tue, 25 Apr 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
Sukma naxal attacked CRPF with Rocket launcher 2km away from camp, government meeting in delhi
सुकमा हमले के बाद चल रहा जांच अभियान - फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के सुकमामें सीआरपीएफ टीम पर नक्सलियों के हमले के 24 घंटे बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में सर्च अभियान चला रखा है। घटना स्थल से सीआरपीएफ टीम को कई निशान मिले हैं। इनमें कारतूस, बम, रॉकेट लांचर में प्रयुक्त होने वाले बम भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि नक्सली ने पहले फायरिंग शुरू की और प्रतिबंधित एरिया में सीआरपीएफ के जवानों को घेर लिया। सुरक्षा बलों और नक्सलियों में लगभग 1.5 घंटे तक फायरिंग चली। सिन्हा ने कहा कि तीन नक्सलियों की मौत की पुष्टि हुई है। जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। अब नक्सलियों से उनके गढ़ में बदला लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्कूली बच्चों ने सुकमा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। पश्चिम बंगाल सरकार ने सुकमा हमले में शहादत देने वाले एक सीआरपीएफ जवान के परिजनों को 5 लाख रुपये बतौर मुआवजा दिया है। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी। 





बता दें कि छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम पर हुआ नक्सली हमला जवानों के कैंप से सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। सीआरपीएफ के जवान सड़क निर्माण में मदद कर रहे थे। हमले में 25 जवान शहीद हुए हैं, जबकि 6 घायल हुए हैं। 

गरीबों का दुश्मन है वामपंथी उग्रवादः राजनाथ
इससे पहले मंगलवार को रायपुर पहुंचे गृहमंत्री राजना‌थ सिंह ने कहा कि इस मामले में केंद्र कड़े फैसले ले रहा है। वामपंथियों उग्रवादियों द्वारा लगातार ऐसी घटिया हरकतें की जा रही है। अगर गरीबों का कोई दुश्मन है तो वह वामपंथी उग्रवादी ही हैं। उन्होंने विकास में हर तरह से अड़ंगा लगाया है। 



राजनाथ सिंह ने कहा चूंकि छत्तीसगढ़ में विकास हो रहा है इसलिए इस विकास से नक्सली डरे हुए हैं। गृहमंत्री ने कहा कि इस हमले ने सरकार को एक तरह की चुनौती दी है। हम इस चुनौती को स्वीकार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि देश से नक्सल पूरी तरह से खत्म हो इसके लिए पूरी रणनीति बन रही है। 


खबरों के मुताबिक 300 के करीब नक्सलियों ने रॉकेट लांचर और एके-47 से इस हमले को अंजाम दिया। 99 सदस्यों वाली सीआरपीएफ की टीम नक्सलियों की साजिश में उलझ कर रह गई और बड़ी संख्या में जवानों को शहादत देनी पड़ी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एनडीटीवी से कहा कि नक्सलियों ने बेहतर योजना बनाई थी। 

नक्सलियों के हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इसे चैलेंज बताया और कहा कि हम इसे स्वीकार करते हैं। 

सुकमा हमलाः अब तक क्या हुआ
1.
नक्सलियों का यह इस साल दूसरा हमला है। दक्षिण बस्तर के काला पत्थर इलाके में नक्सलियों ने दोपहर के 1 बजे के करीब सीआरपीएफ टीम को निशाना बनाया। घायल जवान शेर मोहम्मद ने बताया कि माओवादियों ने पोजिशन का पता लगाने के लिए पहले ग्रामीणों को भेजा। मुठभेड़ लगभग तीन घंटे तक चली। 

2. हमले में बच निकले जवानों ने बताया कि हमला करने वाले नक्सली काला नकाब पहने हुए थे। साथ ही उन्होंने हैंड ग्रेनेड, ऑटोमैटिक राइफल और रॉकेट लांचर का भी हमले में इस्तेमाल किया। सीआरपीएफ जवान शेख मोहम्मद ने कहा कि हमने नक्सलियों को मुंह तोड़ जवाब दिया। नक्सली पूरी तैयारी करके आए थे और हमले के लिए रॉकेट लांचर का उपयोग किया। दर्जनों की संख्या में रॉकेट लांचर से बम दागे गए जिसमें काफी संख्या में जवानों को जान गंवानी पड़ी। 

3. शहीद जवानों की शहादत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जवानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमले को कायरता करार देते हुए मोदी ने इसकी निंदा करते हुए कहा वह लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर हमले की निंदा की।

4. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी हमले की निंदा की। सख्त लहजे में राजना‌थ सिंह ने कहा कि यह हमला हमारे लिए चुनौती है जिसे हम मंजूर करते हैं। उन्होंने गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर से भी बात की और उन्हें रायपुर जाकर हालात का जायजा लेने का आदेश दिया।

5. इस बीच हमले में शहीद हुए जवानों के शव को छत्तीसगढ़ में माना के सीएएफ कैंप ले जाया गया है। साथ ही 6 घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से रायपुर लाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर है। 

6. समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक सीआरपीएफ अधिकारी के हवाले से बताया है कि जवानों की संख्या को लेकर अभी पूरी तरह कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसके लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। अभी भी 7 से 8 जवान गायब हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed