{"_id":"58fec6cf4f1c1bbb38c0c091","slug":"sukma-naxal-attack-crpf-constable-sher-mohammed-mother-says-proud-of-my-son-he-killed-5-naxals","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकमा हमले में 25 जवान शहीद, घायल सैनिक की मां बोली- मेरे बेटे ने 5 नक्सलियों को मारा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुकमा हमले में 25 जवान शहीद, घायल सैनिक की मां बोली- मेरे बेटे ने 5 नक्सलियों को मारा
amarujala.com- presented by: नंदलाल शर्मा
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
शेर मोहम्मद की मां फरीदा
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में घायल सीआरपीएफ कांस्टेबल शेर मोहम्मद के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है। उनकी मां फरीदा ने कहा कि मेरे बेटे ने पांच नक्सलियों को मारा है। मुझे उस पर गर्व है। पूरा गांव उसके लिए प्रार्थना कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः आखिर क्यों हो जाते हैं सुकमा जैसे बड़े नक्सली हमले
ये भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ में हुए 10 बड़े नक्सली हमले, जिनमें धरती हुई लाल
इस बीच हमले में शहीद हुए जवानों के शव को छत्तीसगढ़ में माना के सीएएफ कैंप ले जाया गया है। सुकमा में हुए नक्सलियों के हमले के बाद आगे की रणनीति तय करने के लिए केंद्र की आज बैठक होगी। साथ ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस बारे में जानकारी देंगे।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को रायपुर जाएंगे और हालात की समीक्षा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नक्सल हमले को कायराना बताते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि यह हमला हमारे लिए चुनौती है जिसे हम मंजूर करते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः आखिर क्यों हो जाते हैं सुकमा जैसे बड़े नक्सली हमले
विज्ञापन
बता दें कि सुकमा में घात लगाकर किए गए नक्सलियों के हमले में सीआरपीएफ (केंद्रीय सुरक्षा बल) के 25 जवान शहीद हो गए।My son killed 5 Naxals.Proud of my son, entire village is praying for him: Fareeda, mother of CRPF constable Sher Mohammed injured in #Sukma pic.twitter.com/IuV1QwzWWh
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) April 25, 2017
ये भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ में हुए 10 बड़े नक्सली हमले, जिनमें धरती हुई लाल
इस बीच हमले में शहीद हुए जवानों के शव को छत्तीसगढ़ में माना के सीएएफ कैंप ले जाया गया है। सुकमा में हुए नक्सलियों के हमले के बाद आगे की रणनीति तय करने के लिए केंद्र की आज बैठक होगी। साथ ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस बारे में जानकारी देंगे।
Raipur: Mortal remains of CRPF personnel who lost their lives in #Sukma Naxal attack, brought to CAF camp (Mana) #Chhattisgarh. pic.twitter.com/3ukEhDJmiA
— ANI (@ANI_news) April 25, 2017