{"_id":"5b333ef54f1c1b64068b869c","slug":"sukhoi-su-30mki-aircraft-crashed-near-nashik-both-pilots-ejected-safely-from-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखोई विमान दुर्घटनाग्रस्त मामले में एचएएल ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुखोई विमान दुर्घटनाग्रस्त मामले में एचएएल ने दिए जांच के आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
Updated Wed, 27 Jun 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
सुखोई विमान
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने कहा है कि आज महाराष्ट्र के नासिक के पास एक सुखोई विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच बोर्ड का गठन किया गया है।
विज्ञापन
एचएएल ने एक बयान में कहा , ‘‘ नासिक स्थित एचएएल में निर्मित सु -30 एमकेआई आज सुबह 11 बजे ओजार (नासिक) हवाई अड्डे के स्थानीय उड़ान क्षेत्र में एक संक्षिप्त यात्रा के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ’’
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि विंग कमांडर प्रशांत नायर और स्क्वाड्रन लीडर एल बिस्वाल (फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर) इस विमान में पायलट की भूमिका में थे और दोनों सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
एचएएल ने कहा , ‘‘ सही कारण का पता लगाने के लिए जांच बोर्ड के आदेश दिए गए हैं। ’’
स्थानीय पुलिस के मुताबिक , नासिक से करीब 25 किलोमीटर दूर पिम्पलगांव बसवंत कस्बे के पास वावी - ठुशी गांव के एक खेत में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। भारतीय वायुसेना में शामिल होने का इंतजार कर रहे इस विमान के दोनों पायलट सुरक्षित रूप से निकलने में कामयाब रहे।