{"_id":"61be882bf6c1ba43c66f9d11","slug":"sukesh-chandrashekhar-money-laundering-case-ed-named-wife-leena-as-the-main-conspirator-in-the-chargesheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी लॉन्ड्रिंग मामला: सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोज को बताया मुख्य साजिशकर्ता, कहा- नष्ट किए आपराधिक साजिश के सुबूत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मनी लॉन्ड्रिंग मामला: सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोज को बताया मुख्य साजिशकर्ता, कहा- नष्ट किए आपराधिक साजिश के सुबूत
Sun, 19 Dec 2021 06:47 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 19 Dec 2021 06:47 AM IST
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
ईडी ने दो सौ करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पेश आरोपपत्र में सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोज को मुख्य साजिशकर्ता बताया है। आरोपपत्र के मुताबिक पॉलोज को जैसे ही सुकेश की गिरफ्तारी की खबर मिली उसने आपराधिक साजिश के तमाम सबूत मिटा दिए थे। इसके बाद पूछताछ के दौरान लीना खुद को पूरे मामले से अनभिज्ञ बताती रही।
विज्ञापन
हालांकि, मामले में सह-आरोपी अरुण मुत्थू, आनंद मूर्ति व जगदीश ने बताया कि लीना ने उन्हें कई बार धमकाते हुए कहा था कि सुकेश इल्जाम अपने ऊपर ले रहा है, ऐसे में मामले में उसका नाम नहीं आना चाहिए। ईडी ने इस मामले में चंद्रशेखर को जैकलीन फर्नांडीज से मिलवाने वाली पिंकी ईरानी को भी गिरफ्तार किया है। ईरानी और चंद्रशेखर से पूछताछ की गई है। ईरानी व जैकलीन को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन