फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sujit Patkar arrested in covid scam case and sent to police custody for five days

Mumbai : मुंबई पुलिस ने संजय राउत के करीबी दोस्त सुजीत पाटकर पर कसा शिकंजा, कोविड घोटाला मामले में गिरफ्तार

Thu, 17 Aug 2023 10:59 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 17 Aug 2023 10:59 PM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के करीबी दोस्त व्यवसायी सुजीत पाटकर को मुंबई पुलिस की वित्तीय अपराध शाखा ने गुरुवार को कोविड घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन
Sujit Patkar arrested in covid scam case and sent to police custody for five days
Sujit Patkar - फोटो : pti

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के करीबी दोस्त व्यवसायी सुजीत पाटकर को मुंबई पुलिस की वित्तीय अपराध शाखा ने गुरुवार को कोविड घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 5 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सुजीत पाटकर को पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था और वह न्यायिक हिरासत में थे।

विज्ञापन


किरीट सोमैया शिकायत पर ईडी ने दर्ज की थी शिकायत
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने जंबो कोविड-19 केंद्रों के संचालन में कथित घोटाले के बारे में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से मूल शिकायत दर्ज की थी। उस पर कार्रवाई करते हुए पहले ईडी ने सुजीत पाटकर को गिरफ्तार किया था। उनके साथ एक अन्य डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में दोनों को कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में यह चौथी गिरफ्तारी
सुजीत पाटकर कोविड काल में लाइफ लाइन जंबो कोविड सेंटर के प्रभारी थे। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। ईओडब्ल्यू बृहन्मुंबई नगर निगम के जंबो कोविडदेखभाल केंद्रों की स्थापना और प्रबंधन में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि ईओडब्ल्यू ने यह भी पाया कि दहिसर और वर्ली में कोविड केंद्रों के अनुबंध के लिए जमा किए गए दस्तावेज जाली थे। पिछले हफ्ते, सत्र अदालत ने ईओडब्ल्यू मामले में पाटकर की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद, पाटकर को गुरुवार को एजेंसी के कार्यालय लाया गया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed