फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suicide bomber targets Shiite mosque in  killing 32

काबुल की शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 32 की मौत, 50 घायल

Tue, 22 Nov 2016 06:11 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Tue, 22 Nov 2016 06:11 AM IST
विज्ञापन
Suicide bomber targets Shiite mosque in  killing 32
- फोटो : Getty Images
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की एक शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती धमाके में 32 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। काबुल पुलिस के आपराधिक जांच विभाग के प्रमुख फरदून ओबैदी ने बताया कि हमलावर पैदल आया था और उसने बकीर-उल-उलूम मस्जिद के भीतर लोगों के बीच में खुद को उड़ा लिया। 
विज्ञापन


दो मंजिली इमारत के पहले तल पर यह धमाका हुआ है। वहां पर उस समय लोग धार्मिक कार्यक्रम के लिए इकट्ठे हुए थे। काबुल के पश्चिम में स्थित इस मस्जिद के आसपास के जगहों की पुलिस ने घेराबंदी कर दी है। एक प्रत्यक्षदर्शी अली जान ने बताया कि मैं मस्जिद में था जब लोग दुआ पढ़ रहे थे। अचानक मैंने एक धमाके की आवाज सुनी लेकिन मुझे पता ही नहीं चला कि वास्तव में हुआ क्या है। मैं चिल्लाते हुए भागा। 
विज्ञापन


अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुन्नी कट्टरपंथियों के संगठन जैसे तालिबान और इस्लामिक स्टेट के आतंकी शियाओं पर अक्सर हमले करते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed