फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sugar level of kejriwal presently high level, will go bengaluru

पंजाब चुनाव के बाद बढ़ा केजरीवाल का शुगर लेवल, 12 दिन छुट्टी पर

Mon, 06 Feb 2017 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Feb 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
sugar level of kejriwal presently high level, will go bengaluru
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल एक बार फिर बढ़ गया है। न्यूज एजेंसी एनएनआई के अनुसार, केजरीवाल का ब्लड शुगर लेवल खतरे के स्तर पर पहुंच चुका है। वह इलाज के लिए 7 फरवरी को बंगलूरू जाएंगे जहां 10-12 दिन उनका इलाज चलेगा जिसके बाद वह वापस दिल्ली लौटेंगे। 

विज्ञापन
 

बता दें कि पिछले साल जनवरी में ही केजरीवाल ने डायबिटीज का इलाज करवाया था। यही नहीं पिछले साल ही सितंबर में बंगलुरू के नारायणा अस्पताल में उनके गले की सर्जरी की गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन


आप पार्टी गोवा और पंजाब में चुनाव लड़ रही है जिसके लिए केजरीवाल ताबड़तोड़ रैलियों को संबोधित कर रहे थे। जिसके बाद अब वह कुछ समय अपने शरीर को देंगे। दोनों ही राज्यों में शनिवार को ही रिकॉर्ड मतदान हुए हैं। जिसमें पंजाब(78.62 प्रतिशत) में अबतक का सबसे ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है। आप पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में पहली बार लड़ रही है। इन दोनों ही राज्यों में उसकी टक्कर भाजपा और कांग्रेस से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed