फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sudhanshu Trivedi of BJP tops the list of Exchange4Media top 50 party spokespersons

सम्मान: भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी 50 प्रवक्ताओं की सूची में अव्वल, जानें कौन किस पायदान पर

Fri, 29 Apr 2022 06:24 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 29 Apr 2022 06:24 AM IST
सार

सूची में शीर्ष 10 में कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला, अभिषेक मनु सिंघवी, आप के राघव चड्ढा, शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी और सपा के अनुराग भदौरिया शामिल हैं।

विज्ञापन
Sudhanshu Trivedi of BJP tops the list of Exchange4Media top 50 party spokespersons
सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के 50 शीर्ष राजनीतिक दलों के बेहतरीन प्रवक्ताओं की सूची में सुधांशु त्रिवेदी सहित पांच भाजपा के हैं। एक्सचेंज4मीडिया ने पहली बार 50 प्रवक्ताओं की यह सूची जारी की है। इस सूची में भाजपा सांसद और वरिष्ठ प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को पहले पायदान पर रखा गया है। 

विज्ञापन


सूची में शीर्ष 10 में कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला, अभिषेक मनु सिंघवी, आप के राघव चड्ढा, शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी और सपा के अनुराग भदौरिया शामिल हैं। शीर्ष दस में सुधांशु के अलावा भाजपा के संबित पात्रा, गौरव भाटिया, सैयद जफर इस्लाम और शाजिया इल्मी को स्थान दिया गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में एक कार्यक्रम में इन सभी प्रवक्ताओं को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया। इन प्रवक्ताओं के चयन का आधार बहस की गुणवत्ता, अपने तर्क रखने, प्रस्तुति आ अंदाज, विश्वसनीयता और टीवी चैनलों पर दिखने को बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष 5 प्रवक्ता 
1 सुधांशु त्रिवेदी (भाजपा)
2 संबित पात्रा (भाजपा)
3 रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस)
4 गौरव भाटिया (भाजपा)
5 अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed