फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suchana Seth, accused of killing her child, did not show signs of mental illness: police

Goa: मासूम बेटे की हत्या की आरोपी सूचना सेठ को लेकर पुलिस का खुलासा, नहीं दिखे मानसिक बीमारी के लक्षण

Tue, 13 Feb 2024 07:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 13 Feb 2024 07:57 PM IST
सार

Goa: गोवा की पुलिस ने अदालत में एक चिकित्सकीय रिपोर्ट सौंपते हुए कहा कि अपने चार साल के बच्चे की हत्या की आरोपी सूचना सेठ में मानसिक बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। 

विज्ञापन
Suchana Seth, accused of killing her child, did not show signs of mental illness: police
आरोपी महिला सूचना सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हत्या की आरोपी सूचना सेठ की मेडिकल जांच के दौरान मानसिक विकार या मनोवैज्ञानिक व्यववहार का कोई लक्षण नहीं दिखा। पुलिस ने मंगलवार को अदालत में यह जानकारी दी। एयर इंडिया स्टार्ट-अप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रही सेठ पर अपने चार साल के बच्चे की हत्या करने का आरोप है।

विज्ञापन

अदालत में पेश की मेडिकल जांच रिपोर्ट
पुलिस ने मनोविज्ञान एवं मानव व्यवहार संस्थान में दो फरवरी को हुई मेडिकल जांच की रिपोर्ट गोवा की बाल अदालत के सामने पेश की। रिपोर्ट में बताया गया है कि इसमें साइकोपैथोलॉजी (मानसिक बीमारी) के किसी लक्षण का खुलासा नहीं किया गया है, न ही किसी मौत की इच्छा या आत्महत्या की प्रवृत्ति के लक्षण दिखे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना सेठ ने दिए तर्कसंगत जवाब: पुलिस
पुलिस ने कहा कि सूचना ने सवालों के साफ और तर्कसंगत जवाब दिया है और उसकी प्रतिक्रियाओं में कोई मानसिक विकार के लक्षण नहीं थे। यह रिपोर्ट सूचना के पिता के आवेदन के जवाब में अदालत को सौंपी गई है। आवेदन में उन्होंने दावा किया था कि सेठ मानसिक बीमारी से पीड़ित है और पुलिस को उसके मानसिक स्वास्थ्य का आकलन करना चाहिए। बाल अदालत नाबालिग पीड़ितों के मामलों से निपटती है। 

विज्ञापन

आठ जनवरी को गिरफ्तार हुई थी सेठ
बंगलूरू स्थित स्टार्ट-अप की की प्रमुख सूचना सेठ (39 वर्षीय) को आठ जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, महिला को जब गिरफ्तार किया गया था तब वह अपने बेटे के शव को एक बैग में भरकर ले जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, सूचना ने गोवा के एक सर्विस अपार्टमेंट में बच्चे की हत्या की। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed