फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Such mysterious things found in excavation that surprised scientists too

खुदाई में मिली लाखों साल पुरानी ऐसी रहस्यमयी चीजें, देखकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान

Sat, 05 Jan 2019 02:30 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 05 Jan 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Such mysterious things found in excavation that surprised scientists too
रहस्यमयी चीजें - फोटो : Social Media

दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी चीजें जिनके बारे में अभी भी हमें बहुत कुछ मालूम नहीं है। इनके बारे में जब भी पता चलता है तो आम इंसान ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक तक हैरान रह जाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ रहस्यमयी चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें देखकर वैज्ञानिक भी हैरान रह गए हैं।

विज्ञापन

रहस्यमयी चट्टान

अमेरिका के रहने वाले एक आदमी को कहीं से एक रहस्यमयी चट्टान मिली थी। इसकी खास बात थी कि चट्टान में इलेक्ट्रिक प्लग जैसी आकृति दिखाई देती है। वैज्ञानिकों ने जब इस चट्टान की जांच की तो पता चला कि यह लाखों साल पुरानी है। इसके बाद जब वैज्ञानिकों ने उस आदमी से उस जगह के बारे में बताने को कहा, जहां से उसे चट्टान मिली थी तो उसने इसका पता बताने से साफ मना कर दिया।

विज्ञापन

एक लाख साल पुराना हथौड़ा

1936 में एक पति और पत्नी लंदन घूमने के लिए एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट पर गए थे। वहां उन्हें एक छोटी सी चट्टान में फंसा हुआ हथौड़ा दिखाई दिया। वह उसे उठाकर घर ले आए। जब उस चट्टान और हथौड़े की जांच की गई तो पता चला कि वह एक लाख साल पुराना है। उस हथौड़े का हैंडल लकड़ी का बना हुआ था जो पूरी तरह से कोयला बन गया था जबकि हथौड़ा पूरी तरह से सही सलामत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

1300 साल पुराना फोन

2015 में ऑस्ट्रिया में खुदाई के दौरान वैज्ञानिकों को एक मोबाइल जैसी चीज मिली थी। यह फोन चमड़े से बना हुआ था। कार्बन डेटिंग करने से पता चला कि फोन लगभग 1300 साल पुराना है। जबकि मोबाइल का आविष्कार 80 के दशक में हुआ था। कुछ इसे प्राचीन मोबाइल तो कुछ एलियन का मोबाइल कहते हैं। 

ब्रांडेड जूते

मंगोलिया में कई साल पहले हुई खुदाई के दौरान एक प्राचीन ममी मिली थी। वह ममी अन्य की तरह ही थी लेकिन वैज्ञानिकों ने जब उसके पैरों पर ध्यान दिया तो वह चकित रह गए। दरअसल उस ममी ने पैरों में आधुनिक जमाने के जूते पहने हुए थे। वह दिखने में ब्रांडेड जूतों की तरह लग रहे थे। 

डायनासोर के जमाने की चट्टान

1988 में रूस के मॉस्को शहर के दूर के एक इलाके में खुदाई के दौरान वैज्ञानिकों के हाथ एक अजीब सी चट्टान लगी। इस चट्टान के अंदर स्क्रू जैसी दिखने वाली कोई चीज फंसी थी। जब इस चट्टान की जांच की गई तो वैज्ञानिक हैरान रह गए क्योंकि यह स्क्रू 300 मिलियन साल पुरानी यानी डायनासोर के काल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed