फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Successful training launch of Short-Range Ballistic Missile Prithvi-II was carried out today

Prithvi-II: ओडिशा के चांदीपुर में किया गया पृथ्वी-2 का सफल ट्रेनिंग लॉन्च, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

Tue, 10 Jan 2023 09:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चांदीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चांदीपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 10 Jan 2023 09:21 PM IST
सार

ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से बुधवार को पृथ्वी -2 का सफल ट्रेनिंग लांच किया गया। 

विज्ञापन
Successful training launch of Short-Range Ballistic Missile Prithvi-II was carried out today
पृथ्वी 2 मिसाइल - फोटो : twitter

विस्तार

ओडिशा तट पर चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से मंगलवार को  पृथ्वी-2 का सफल ट्रेनिंग लांच किया गया। गौरतलब है कि पृथ्वी-टू कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।  

विज्ञापन


रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल को स्वदेशी तरीके से विकसित किया है। पृथ्वी-2 मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है। पृथ्वी-2 500 से 1,000 किलोग्राम भार तक के हथियारों को लेकर जाने में सक्षम है। सतह से सतह पर साढ़े तीन सौ किलोमीटर मार करने वाली इस मिसाइल में तरल ईंधन वाले दो इंजन लगाए गए हैं। इसे तरल और ठोस दोनों तरह के ईंधन से संचालित किया जाता है। मिसाइल में एडवांस गाइडेंस सिस्टम लगा है जो अपने लक्ष्य को आसानी से मार गिरा सकता है। पृथ्वी मिसाइल 2003 से सेना में है, जो नौ मीटर लंबी है। पृथ्वी डीआरडीओ द्वारा निर्मित पहली मिसाइल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed