फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Successful test of 'Air Weapon' capable of destroying enemy targets 100 km away, Indian Army to get new streng

Vayu Astra: 100 किमी दूर दुश्मन को तबाह करने वाले 'वायु अस्त्र' का सफल परीक्षण, भारतीय सेना को मिलेगी नई ताकत

Fri, 22 May 2026 08:10 AM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 22 May 2026 08:10 AM IST
सार

100 किलोमीटर तक सटीक हमला करने में सक्षम ‘वायु अस्त्र’ लोइटरिंग म्यूनिशन का पुणे की रक्षा कंपनी निबे लिमिटेड ने सफल परीक्षण किया है। इस हथियार ने पहली ही कोशिश में लक्ष्य को एक मीटर से कम CEP के साथ भेदा।

विज्ञापन
Successful test of 'Air Weapon' capable of destroying enemy targets 100 km away, Indian Army to get new streng
निबे ग्रुप ने वायु अस्त्र का सफल परीक्षण किया। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूती देने की दिशा में पुणे की रक्षा कंपनी निबे लिमिटेड ने बड़ी सफलता हासिल करने का दावा किया है। कंपनी ने कहा कि उसने अपनी 100 किलोमीटर रेंज वाली 'वायु अस्त्र' लोइटरिंग म्यूनिशन प्रणाली का नो-कॉस्ट, नो-कमिटमेंट (NCNC) प्रदर्शन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह परीक्षण राजस्थान के पोखरण और उत्तराखंड के जोशीमठ (मलारी) में आयोजित किए गए। 

विज्ञापन

क्या है एनसीएनसी?

दरअसल, नो-कॉस्ट, नो-कमिटमेंट (NCNC) प्रदर्शन रक्षा खरीद प्रक्रिया का एक ट्रायल सिस्टम होता है। इसमें कोई रक्षा कंपनी अपनी तकनीक, हथियार या सिस्टम का प्रदर्शन सेना या रक्षा मंत्रालय के सामने करती है।

विज्ञापन

कब हुआ परिक्षण?

कंपनी के बयान के अनुसार, पोखरण में 18 और 19 अप्रैल को जबकि जोशीमठ (मलारी) में 26 और 27 अप्रैल को परीक्षण किए गए। ‘वायु अस्त्र-1’ लोइटरिंग म्यूनिशन के एंटी-पर्सनल वैरिएंट ने राजस्थान के पोखरण रेंज में अपना पहला एनसीएनसी प्रदर्शन सफलतापूर्वक पूरा किया। इस दौरान प्रणाली ने 10 किलोग्राम वारहेड के साथ लक्ष्य को साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय की पूंजीगत खरीद प्रक्रिया में उत्पाद परीक्षण नो-कॉस्ट, नो-कमिटमेंट (NCNC) आधार पर किए जाते हैं। इसका मतलब है कि सरकार परीक्षण के लिए कोई भुगतान नहीं करती और न ही बाद में उत्पाद खरीदने की बाध्यता होती है।

कंपनी ने क्या बताया?

कंपनी ने दावा किया कि वायु अस्त्र ने 100 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य को पहली ही कोशिश में निशाना बनाया। इसका सर्कुलर एरर प्रोबेबल (CEP) एक मीटर से कम रहा। साथ ही प्रणाली ने अबॉर्ट-अटैक और री-अटैक क्षमता का भी सफल प्रदर्शन किया। कंपनी के अनुसार, यह लोइटरिंग म्यूनिशन इजरायली तकनीक पर आधारित है।

क्या है इस अस्त्र की खासियत?

कंपनी ने यह भी कहा कि एंटी-आर्मर यानी एंटी-टैंक नाइट स्ट्राइक परीक्षणों के दौरान प्रणाली ने इंफ्रारेड (IR) कैमरे की मदद से लक्ष्य को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। पहली ही कोशिश में यह दो मीटर CEP के भीतर वार करने में सफल रही। इसके अलावा ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन (GCS) से 70 किलोमीटर दूर फॉरवर्ड कंट्रोल सेगमेंट तक नियंत्रण हस्तांतरण की क्षमता का भी सफल प्रदर्शन किया गया।

उत्तराखंड के जोशीमठ (मलारी) में हुए परीक्षणों के दौरान वायु अस्त्र-1 की उच्च ऊंचाई पर सहनशीलता को परखा गया। कंपनी के मुताबिक, प्रणाली ने 14 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर 90 मिनट से ज्यादा समय तक उड़ान भरी और मिशन पूरा किया। परीक्षण के दौरान मिशन समाप्त होने के बाद रिकवरी क्षमता का भी सफल प्रदर्शन किया गया, जिससे इसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

इससे पहले 20 मई को निबे लिमिटेड ने अपने सूर्यास्त्र यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के सफल परीक्षण की भी घोषणा की थी। 18 और 19 मई को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटरिम टेस्ट रेंज (ITR) में हुए लगातार परीक्षणों में सभी मिशन उद्देश्यों को उच्च सटीकता के साथ हासिल करने का दावा किया गया।

इन सफल परीक्षणों से पहले जनवरी 2026 में भारतीय सेना की इमरजेंसी प्रोक्योरमेंट विंडो के तहत कंपनी को महत्वपूर्ण खरीद आदेश मिला था। इस अनुबंध के तहत सूर्यास्त्र यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर और 150 किलोमीटर व 300 किलोमीटर रेंज वाले रॉकेटों के विकास और आपूर्ति की प्रक्रिया को तेज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed