{"_id":"58e141c44f1c1b533e5b45ad","slug":"subsidised-lpg-cylinder-price-hiked-by-rs5-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान ईंधन सस्ता, एलपीजी सिलेंडर हुए महंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विमान ईंधन सस्ता, एलपीजी सिलेंडर हुए महंगे
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Mon, 03 Apr 2017 06:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
तेल कंपनियों ने विमान ईंधन अर्थात एविएशन टर्बाइन फ्यूल को सस्ता कर दिया है। इसकी कीमत में पांच फीसदी की कटौती की गई है। जबकि आम जनता के उपयोग वाले रियायती एलपीजी सिलेंडर को 5.57 रुपये महंगा कर दिया है। गौरतलब है कि तेल कंपनियों ने दो दिन पहले ही गैर रियायती सिलेंडर 14.50 रुपये सस्ता किया था।
विज्ञापन
सरकारी तेल कंपनियों ने रियायती एलपीजी सिलेंडरों के दाम 5.57 रुपये बढ़ा दिए हैं। अब 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 440.50 रुपये में मिलेगा। अक्टूबर 2016 से एलपीजी की कीमत लगातार बढ़ती रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय तेल कीमत और विदेशी विनिमय के आधार पर तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को तेल की कीमतें घटाती-बढ़ाती हैं। वहीं, विमान ईंधन में 2811.38 रुपये प्रति किलोलीटर की कटौती की गई है। अब इसकी कीमत 51428 रुपये प्रति किलोलीटर होगी। यह कीमत 1 अप्रैल से प्रभावी मानी जाएगी।
विज्ञापन