फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Subramanian Swamy tweets against DM Nirmala Sitharaman in the case of FIR on army

सेना के जवानों पर FIR के मामले पर चढ़ा सियासी रंग, बीजेपी के अंदर से ही उठी आवाज

Sat, 03 Feb 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Feb 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
Subramanian Swamy tweets against DM Nirmala Sitharaman in the case of FIR on army

घाटी में भारतीय सेना के खिलाफ जम्मू पुलिस द्वारा एफाआईआर दर्ज कराने के मामले पर सियासी रंग चढ़ता दिखाई दे रहा है। मामले को लेकर मोदी सरकार के अंदर से ही आवाजें उठने लगी हैं। बीजेपी के तेज-तर्रार नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इस घटना को लेकर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। 

विज्ञापन


सुब्रमण्यम स्वामी ने सीतारमण पर सवाल खड़े करते हुए एक ट्वीट दाग दिया है। अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के बयान पर रक्षा मंत्री सीतारमण ने खंडन नहीं किया है। उन्होंने लिखा कि पार्टी को रक्षा मंत्री की चुप्पी पर संज्ञान लेने की जरूरत है। 
विज्ञापन


आपकी जानकारी के लिए बता दें शोपियां में पत्थरबाजों पर सेना द्वारा की गई गोलीबारी को लेकर केस दर्ज कराया गया है। इस मामले को लेकर बयानबाजी का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि भारतीय सेना के खिलाफ केस दर्ज नहीं होना चाहिए।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सेना पर एफआईआर दर्ज होने के बाद सीएम महबूबा ने कहा था इस बारे में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से बात की जा चुकी है। उन्होंने मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा था। जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री ने सीतारमण से हुई चर्चा के बारे में बात करते हुए बताया था कि अगर किसी सैन्य अधिकार ने गलती की है और उस पर प्राथमिकी दर्ज की गई है तो सरकार का कर्तव्य है कि उसे तार्किक अंत तक पहुंचाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed