फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Subramanian Swamy said Priyanka is suffering from Bipolar syndrome and she often lost his control

सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रियंका को बताया बीमार, कहा- लोगों की करती हैं पिटाई

Sun, 27 Jan 2019 10:11 AM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अर्पना दुबे Updated Sun, 27 Jan 2019 10:11 AM IST
सार

  • कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'कांग्रेस चॉकलेटी चेहरों को चुनाव लड़ना चाहती है'।
  • बिहार के मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि सुंदरता से वोट नहीं मिलते।
  • योगी सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा, 'लोकसभा चुनाव आते-आते प्रियंका गांधी के लड़के भी राजनीति में आ जाएगें।'

विज्ञापन
Subramanian Swamy said Priyanka is suffering from Bipolar syndrome and she often lost his control
सुब्रमण्यम स्वामी- प्रियंका गांधी वाड्रा

विस्तार

राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को सक्रिय राजनीति में जैसे ही उतारा, वैसे ही उनपर राजनीतिक हमले होने शुरू हो गए। कोई उन्हें हुकुम की रानी, ट्रंप कार्ड बता रहा है तो किसी का कहना है कि सुंदर हैं और सुंदरता पर वोट नहीं मिलते हैं। भाजपा के महासचिव ने एक वीडियो साझा करके उनपर हमला किया था। जिसमें प्रियंका वाड्रा खुद को बरसाती मेंढक बता रही हैं। अब सुब्रमण्यम स्वामी ने उन्हें बाइपोलैरिटी का शिकार बताया है।

विज्ञापन




सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'उसको एक बीमारी है जो सार्वजनिक जीवन में अनुकूल और उपयुक्त नहीं है। उसको बाइपोलैरिटी कहते हैं यानी उसका हिंसावादी चरित्र दिखाई पड़ता है। लोगों को पीटती है। पब्लिक को पता होना चाहिए कि कब संतुलन खो बैठेगी, यह किसी को पता नहीं है।'
विज्ञापन


इससे पहले बिहार सरकार में भाजपा के मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा था कि सुंदर चेहरे से वोट नहीं मिल सकते। वह रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं जो जमीन घोटाले और भ्रष्टाचार केस के आरोपी हैं। वह बहुत सुंदर है मगर उनकी कोई राजनीतिक उपलब्धि नहीं है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी प्रियंका पर बड़ा हमला करते हुए कहा था कि एक दागी जीवनसाथी वाली महिला को लांच करने से अगर कांग्रेस खुश है तो उन्हें यह खुशी मुबारक।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को कैलाश विजयवर्गीय ने प्रियंका का एक पुराना वीडियो साझा करते हुए लिखा था कि यह वीडियो जैसा मिला वैसा ही साझा कर रहा हूं। वीडियो में प्रियंका गांधी खुद को बरसाती मेंढक कहती हुई दिख रही हैं। वह इस बात को स्वीकार करती हुई दिख रही हैं कि वह केवल चुनाव के मौसम में संचालन के लिए आती है। सोलह सेकेंड के इस वीडियो को अबतक हजारों लोग देख चुके हैं। प्रियंका नेहरू-गांधी परिवार की 12वीं सदस्य हैं जो अपनी सियासी पारी का आगाज करने वाली हैं।

इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का राजनीति में आना अचानक से नहीं हुआ है क्योंकि अपने बच्चों के बड़े होने के बाद उन्होंने पार्टी में भूमिका निभाने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था कि प्रियंका के राजनीति में उतरने के समय के बारे में फैसला कुछ वर्ष पहले किया गया था। वह बच्चों की वजह से इसमें देरी कर रही थीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed