{"_id":"60930feb5b220241142be737","slug":"subramanian-swamy-said-pm-modi-should-make-nitin-gadkari-in-charge-of-fight-against-covid","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: सांसद सुब्रमण्यम ने कहा- गडकरी को सौंपें कोरोना से पूरी लड़ाई का जिम्मा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: सांसद सुब्रमण्यम ने कहा- गडकरी को सौंपें कोरोना से पूरी लड़ाई का जिम्मा
Thu, 06 May 2021 03:07 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 06 May 2021 03:07 AM IST
सार
- भाजपा सांसद बोले- सिर्फ पीएमओ के भरोसे रहने से नहीं चलेगा काम
- कोरोना की तीसरी लहर की दी चेतावनी, कहा इस लहर में बच्चे होंगे प्रभावित
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कोरोना महामारी से निपटने का जिम्मा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सौंपने की अपील की है। देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की चेतावनी देते हुए स्वामी ने कहा कि अब सिर्फ प्रधानमंत्री कार्यालय के भरोसे रहने से काम नहीं चलने वाला। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद से ही स्वामी केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।
विज्ञापन
बुधवार को उन्होंने ट्वीट के माध्यम से सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना की एक और लहर आ सकती है। इस लहर में इस वायरस के निशाने पर बच्चे होंगे। ऐसे में प्रधानमंत्री को चाहिए कि वह कोरोना से पूरी लड़ाई लड़ऩे का जिम्मा गडकरी को दे दें। अब सिर्फ पीएमओ के भरोसे निर्भर रहने से काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन
इससे पहले स्वामी ने ऑक्सीजन की उपलब्धता और कोरोना की दूसरी लहर से निपटने की तैयारी पर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि संसद की स्वास्थ्य मंत्रालय की स्थाई कमेटी ने कोरोना की दूसरी लहर के लिए पहले से सरकार को आगाह किया था।
विज्ञापन
हालांकि सरकार ने स्थाई कमेटी के सुझावों के अनुरूप इससे निपटने की तैयारी नही की। इसके अलावा स्वामी ने ऑक्सीजन के अभाव में हो रही मौतों पर भी निशाना साधा था।
सोमवार को उन्होंने कहा था कि सरकार को यह कहना बंद कर देना चाहिए कि देश में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। इसके बदले सरकार को यह बताना चाहिए कि उस किन किन अस्पतालों में ऑक्सीजन की कितनी मात्रा भेजी।