{"_id":"571f18704f1c1b4978a9150d","slug":"subramanian-swamy-and-mc-mary-kom-take-oath-as-rs-member","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण के साथ स्वामी और मैरी कॉम की राज्यसभा में एंट्री","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शपथ ग्रहण के साथ स्वामी और मैरी कॉम की राज्यसभा में एंट्री
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Apr 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा में शपथ ग्रहण करते मैरी कॉम और स्वामी
- फोटो : ANI
राज्यसभा में आज वरिष्ठ वकील सुब्रमण्यम स्वामी और ओलंपिक मेडल विजेता एमसी मैरी कॉम ने बतौर राज्यसभा सांसद शपथ ग्रहण किया।
विज्ञापन
बतौर राज्य सभा सांसद शपथ ग्रहण करने वाले सुब्रमण्यम स्वामी वरिष्ठ वकील हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नेशनल हेरल्ड मामले में स्वामी ने ही कोर्ट में चुनौती दी है। वहीं मैरी कॉम देश की जानी मानी महिला बाक्सर हैं जिन्होंने ओलंपिक में कई मेडल देश की झोली में डाले हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रविवार को भी कई अन्य लोगों ने बतौर राज्यसभा सांसद शपथ ग्रहण किया था जिसमें कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, प्रताप सिंह बाजवा, नरेश गुजराल, शमशेर सिंह डुल्लो, के सोमप्रसाद, और अमरिंदर सिंह समेत नौ सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया।
विज्ञापन