{"_id":"595deeb64f1c1bb4608b48ae","slug":"subrahmanyam-swamy-tweets-photo-of-rajinikanth-gambling-in-casino-wants-ed-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसीनो में जुआ खेलते रजनीकांत पर सुब्रमण्यम स्वामी का वार, बोले- ED करे जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कसीनो में जुआ खेलते रजनीकांत पर सुब्रमण्यम स्वामी का वार, बोले- ED करे जांच
amarujala.com-presented by: मोहित
Updated Thu, 06 Jul 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुपरस्टार रजनीकांत की एक फोटो ट्वीट कर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच की मांग की है। अमेरिका में इलाज के लिए गए रजनीकांत इस फोटो में एक कसीनो में बैठे जुआ खेलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Wow! RK 420 in a US Casino gambling to improve his health!! ED must find out from where his $$ came from. pic.twitter.com/4UeUgg9yNN
— Subramanian Swamy (@Swamy39) July 5, 2017विज्ञापन
स्वामी ने रजनीकांत पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया ''वॉव! आरके420 अपनी सेहत में सुधार के लिए यूएस कसीनों में जुआ खेल रहे हैं। ईडी को जांच करनी चाहिए उनके डॉलर कहां से आ रहे हैं।'
विज्ञापन
इससे पहले भी एक टीवी चैनल को इंटरव्यू में स्वामी ने कहा था कि लोगों का ये सुपरस्टार धोखेबाज है, इसने बहुत सी आर्थिक धोखाधड़ियां की हैं।
इस कमेंट के बाद एक बार फिर स्वामी ने रजनीकांत की राजनीति के क्षेत्र में उनकी योगयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा था कि तमिलनाडु की राजनीति में नौजवान और योग्य लोगों को प्रवेश करना चाहिए।