{"_id":"67d235fd29f9d0b7a401415a","slug":"study-show-that-genes-lifestyle-and-environment-play-important-roles-in-many-factors-influence-good-health-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्ययन: असमय मौत का प्रमुख कारण जीन नहीं, जीवनशैली; रहन-सहन व प्रदूषण हमारे स्वास्थ्य पर अधिक ज्यादा डालते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अध्ययन: असमय मौत का प्रमुख कारण जीन नहीं, जीवनशैली; रहन-सहन व प्रदूषण हमारे स्वास्थ्य पर अधिक ज्यादा डालते हैं
Thu, 13 Mar 2025 07:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 13 Mar 2025 07:05 AM IST
सार
ऑक्सफोर्ड पॉपुलेशन हेल्थ के शोधकर्ताओं के अध्ययन में स्पष्ट हुआ है कि आनुवंशिक कारकों की तुलना में जीवनशैली और पर्यावरणीय तत्व जैसे कि प्रदूषण, हमारे स्वास्थ्य पर अधिक प्रभाव डालते हैं। अस्वस्थ जीवनशैली और प्रदूषित पर्यावरण के कारण समय से पहले मौत का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विस्तार
अच्छे स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कई कारकों में जीन, जीवनशैली और पर्यावरण अहम भूमिका निभाते हैं। कई बीमारियां आनुवंशिक होती हैं। इनसे बचान मुश्किल है। हालांकि, शोध बताते हैं कि असमय मृत्यु के लिए मुख्यत: जीवनशैली जिम्मेदार होती है, न कि जीन।
विज्ञापन
ऑक्सफोर्ड पॉपुलेशन हेल्थ के शोधकर्ताओं के अध्ययन में स्पष्ट हुआ है कि आनुवंशिक कारकों की तुलना में जीवनशैली और पर्यावरणीय तत्व जैसे कि प्रदूषण, हमारे स्वास्थ्य पर अधिक प्रभाव डालते हैं। अस्वस्थ जीवनशैली और प्रदूषित पर्यावरण के कारण समय से पहले मौत का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। असंतुलित खान-पान, धूम्रपान और शारीरिक गतिविधियों में कमी भी लोगों को गंभीर बीमारियों की ओर धकेल रही है।
विज्ञापन
अध्ययन में रक्त प्रोटीन के आधार पर एक एजिंग क्लॉक विकसित की गई, जिससे पता चला कि पर्यावरण व जीवनशैली उम्र बढ़ने व स्वास्थ्य पर किस तरह असर डालते हैं। शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि फेफड़े, हृदय व लिवर की बीमारियों पर जीवनशैली और पर्यावरणीय कारकों का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन