फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Study says Use of benzodiazepines during pregnancy may increase the risk of miscarriage

अध्ययन: गर्भावस्था में बेंजोडायजेपाइन के इस्तेमाल से बढ़ सकता है गर्भपात का खतरा, शोधकर्ताओं ने किया आगाह

Sat, 30 Dec 2023 06:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 30 Dec 2023 06:24 AM IST
सार

शोधकर्ताओं ने पाया कि गर्भावस्था के दौरान बेंजोडायजेपाइन के उपयोग से गर्भपात का खतरा बढ़ गया था। शोधकर्ताओं का कहना है कि गर्भवती महिलाओं, आकांक्षी माताओं और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों के लिए इस शोध के नतीजे काफी अहम हैं।

विज्ञापन
Study says Use of benzodiazepines during pregnancy may increase the risk of miscarriage
मेडिकल स्टूडेंटस को मिली सौगात - फोटो : demo pic

विस्तार

दुनिया के करोड़ों लोग अनिद्रा, चिंता, घबराहट के दौरे रोकने के लिए बेंजोडायजेपाइन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसका उपयोग गर्भवती महिला करे, तो गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। ताइवान के नेशनल विवि के शोधकर्ताओं ने जर्नल ऑफ अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (जामा) साइकेट्री में प्रकाशित शोध में इसका दावा किया है। शोधकर्ताओं ने ताइवान में एक राष्ट्रव्यापी, जनसंख्या आधारित केस-टाइम-कंट्रोल अध्ययन में गर्भावस्था के दौरान बेंजोडायजेपाइन के उपयोग से जुड़े गर्भपात के जोखिम का पता लगाया है। 2004 से 2018 के दौरान हुए गर्भपात झेलने वाली महिलाओं को अध्ययन में शामिल किया गया, साथ ही 1:1 में एक नियंत्रित समूह को भी परखा गया। अध्ययन के दौरान 19,57,601 महिलाओं ने 30,67,122 लाख गर्भधारण किए। इनमें से 4.4 फीसदी गर्भपात हुए। गर्भपात के आंकड़ों में उन महिलाओं को शामिल किया गया, जिनको गर्भधारण किए हुए 8 सप्ताह से अधिक हो गया था।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने पाया कि गर्भावस्था के दौरान बेंजोडायजेपाइन के उपयोग से गर्भपात का खतरा बढ़ गया था। शोधकर्ताओं का कहना है कि गर्भवती महिलाओं, आकांक्षी माताओं और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों के लिए इस शोध के नतीजे काफी अहम हैं। इनके आधार पर गर्भावस्था के दौरान मनोरोग और नींद संबंधी विकारों के इलाज के लिए बेंजोडायजेपाइन के उपयोग पर विचार करते समय अब जोखिम-लाभ अनुपात को सावधानीपूर्वक संतुलित करने की जरूरत है। इसके साथ ही शोधकर्ताओं ने पूर्व में हुए शोधों के हवाले से बताया कि गर्भावस्था में बेंजोडायजेपाइन के लगातार उपयोग से भ्रूण में विकृतियां आ जाती हैं। अगर किसी तरह बच्चे का जन्म भी हो जाए, तो शारीरिक व मानसिक क्षमताओं के लिहाज से जीवनपर्यंत संघर्ष करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed