फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Study Report: Corals thrived during strongest El Nino, food got with the help of local currents

EL Nino: समुद्री जीवन के लिए घातक अल नीनो के दौरान भी फले-फूले प्रवाल, शोधकर्ताओं ने किया दावा

Fri, 16 Jun 2023 06:54 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 16 Jun 2023 06:54 AM IST
सार

प्रमुख शोधकर्ता माइकल फॉक्स कहते हैं, यह आश्चर्यजनक है कि अल नीनो का समुद्री जीवन पर अनुकूल प्रभाव भी पड़ सकता है।

विज्ञापन
Study Report: Corals thrived during strongest El Nino, food got with the help of local currents
घातक अल नीनो के दौरान भी फले-फूले प्रवाल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अल नीनो प्रभाव को समुद्री जीवन के  लिए चुनौती माना जाता है, लेकिन अमेरिकी द्वीप पलपायरा के पास मौजूद प्रवाल भित्तियां अल नीनो के दौरान भी फलती-फूलती रहीं। किंग अब्दुल्ला यूनिवर्सिटी ऑफ सांइस एंड टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि असल में अल नीनो के प्रभाव से इन्हें स्थानीय समुद्री धाराओं से खूब भोजन मिला, जिसकी वजह से जहां वैश्विक स्तर पर बहुत सारी प्रवाल भित्तियां मरने के कगार पर पहुंच गईं, वहीं 2015-16 के दौरान यहां प्रवाल भित्तियां जीवंत बनी रहीं।

विज्ञापन


अध्ययन हाल ही में साइंस एडवांस जर्नल में प्रकाशित हुआ है। प्रमुख शोधकर्ता माइकल फॉक्स कहते हैं, यह आश्चर्यजनक है कि अल नीनो का समुद्री जीवन पर अनुकूल प्रभाव भी पड़ सकता है।
विज्ञापन


क्या हैं प्रवाल भित्तियां, क्यों अहम
प्रवाल (मूंगा) असल में जीव होते हैं, जो कैल्शियम कार्बोनेट उत्सर्जित करते हैं। कालांतर में यह चट्टानी रूप लेने लगते हैं। शैवाल (एल्गी) मछलियों का भोजन है। यह समुद्रों में प्रवालों के आसपास पनपते हैं। एक तरह से दोनों सहजीवी होते हैं। इसके अलावा प्रवाल भित्तियों में तमाम समुद्री जीव अपना घर बनाते हैं। इन्हें पृथ्वी पर सबसे समृद्ध जैव विविधता वाले पारिस्थितिकी तंत्र कहा जाता है। इनके मरने या खत्म होने से समुद्री जीवन पर सीधा असर पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed