फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Study India leads prematurely children birth Pakistan second in list

अध्ययन: वक्त से पहले जन्म ले रहे बच्चों में भारत सबसे आगे, सूची में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान

Mon, 09 Oct 2023 05:52 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली। Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 09 Oct 2023 05:52 AM IST
सार

समय से पहले जन्मे बच्चों में उनकी अपरिपक्व प्रतिरक्षा प्रणाली के कारण बीमारियों का खतरा अधिक होता है। इनमें श्वसन संकट सिंड्रोम, विकासात्मक देरी, सेरेब्रल पाल्सी, उनकी दृष्टि व सुनने की समस्याएं और पीलिया हो सकता है।

विज्ञापन
Study India leads prematurely children birth Pakistan second in list
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया में वर्ष 2020 में 1.34 करोड़ बच्चे समय पूर्व पैदा हुए, जबकि इस दौरान भारत में यह संख्या 30.2 लाख रही, जो कुल मामलों की 20 फीसदी है। प्रतिष्ठित विज्ञान पत्रिका लैंसेट में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, इस सूची में भारत के बाद पाकिस्तान, नाइजीरिया, चीन, इथियोपिया, बांग्लादेश, कांगो और अमेरिका शामिल हैं।

विज्ञापन


अध्ययन के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर वर्ष 2010 और 2020 के बीच समय पूर्व जन्म लेने वाले बच्चों की दर में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। 10 वर्षों में जन्मे कुल बच्चों में से 15 फीसदी समय से पहले पैदा हुए थे।
विज्ञापन


भारत में इस दिशा में थोड़ी प्रगति हुई है। वर्ष 2010 में 34.9 लाख बच्चों ने समय पूर्व जन्म लिया, जबकि वर्ष 2020 में यह संख्या 30.2 लाख पाई गई। इसके बावजूद यह संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कारण जिम्मेदार  विशेषज्ञों के अनुसार, समय से पहले जन्म विभिन्न कारणों से हो सकता है। इनमें एकाधिक गर्भधारण (जुड़वां, तीन बच्चे), संक्रमण, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी पुरानी स्थितियां, गर्भाशय, गर्भाशय ग्रीवा या प्लेसेंटा की समस्याएं और धूम्रपान, नशीली दवाओं के उपयोग और खराब जीवनशैली जैसे कारक शामिल हैं।

समय से पहले जन्मे बच्चों में उनकी अपरिपक्व प्रतिरक्षा प्रणाली के कारण बीमारियों का खतरा अधिक होता है। इनमें श्वसन संकट सिंड्रोम, विकासात्मक देरी, सेरेब्रल पाल्सी, उनकी दृष्टि व सुनने की समस्याएं और पीलिया हो सकता है। साथ ही ऐसे शिशुओं में मृत्यु दर भी ज्यादा होती है।

कम किया जा सकता है जोखिम
विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ चीजें हैं जो जोखिम को कम कर सकती हैं। जैसे बार-बार प्रसव पूर्व जांच कराना, पुरानी बीमारियों को नियंत्रित करना, धूम्रपान व नशा छोड़ना और डॉक्टर के परामर्श से एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाना।


13 देशों में सुधार
रिपोर्ट के मुताबिक, 13 देशों में समय से पहले जन्म में 0.5 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई है। इन देशों में ऑस्ट्रिया, ब्राजील, ब्रुनेई, चेकोस्लोवाकिया, डेनमार्क, जर्मनी, हंगरी, लातविया, नीदरलैंड, सिंगापुर, स्पेन, स्वीडन और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed