फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics heats office vandalism Abhishek Banerjee levels serious allegations against BJP shares CCTV footage.

ऑफिस में तोड़फोड़ पर सियासत तेज: अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, शेयर किया सीसीटीवी फुटेज

Thu, 03 Sep 2026 04:44 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 03 Sep 2026 04:44 PM IST
सार

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ और सामान लूटने का आरोप भाजपा समर्थित लोगों पर लगाया। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, अब इस घटना को लेकर टीएमसी और भाजपा के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। आईए जानतें हैं किसने क्या कहा है? 

विज्ञापन
Politics heats office vandalism Abhishek Banerjee levels serious allegations against BJP shares CCTV footage.
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में तोड़फोड़ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को भाजपा पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित हथियारबंद लोगों ने तड़के कोलकाता में उनकी पार्टी के कामाक स्ट्रीट स्थित कार्यालय मेंं तोड़-फोड़ की। जिसके बाद पुलिस ने छह लोगोंं को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन

अभिषेक बनर्जी ने क्या साझा किया है? 
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी ने सोशल मीडिया पर हमले का कथित सीसीटीवी फुटेज शेयर किया। जिसमें मास्क और हेलमेट पहले कई लोग टीवी समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर ऑफिस से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।  एक और कथित क्लिप में एक कमरा दिखा जिसमें टूटी-फूटी चीजें बिखरी हुई थीं। फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक सामान को नुकसान पहुंचाया गया था।

विज्ञापन

बनर्जी ने क्या आरोप लगाया? 
डायमंड हार्बर के सांसद ने आरोप लगाया कि हथियारबंद लोग सुबह करीब 4:30 बजे ऑफिस में घुसे, कर्मचारियों के साथ मारपीट की। उनके मोबाइल फोन छीन लिए और ऑफिस में तोड़-फोड़ की। इन आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी बदले की राजनीति में विश्वास नहीं करती। किसी के ऑफिस में तोड़-फोड़ का समर्थन नहीं करती।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच में क्या पाया? 
पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस घटना के सिलसिले में छह लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि हिरासत में लिए गए लोगों के विधानसभा चुनाव तक टीएमसी से संबंध थे। इसे कानून के शासन पर शर्मनाक हमला बताते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं को न तो कानून का डर है और न ही न्यायपालिका का।


अभिषेक बनर्जी ने क्या अपील की? 
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, तोड़-फोड़। हिंसा। अराजकता। पिछले एक महीने में मेरे दोनों ऑफिस (अमताला और कैमक स्ट्रीट) में तोड़-फोड़ की गई और सामान लूटा गया।' उन्होंने पूछा कि क्या राज्यपाल आरएन रवि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री कार्यालय इसमें दखल देंगे या दूसरी तरफ देखते रहेंगे। साथ ही, उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट से इस घटना पर गंभीरता से ध्यान देने की अपील की।

बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद कोलकाता पुलिस को बार-बार कॉल और ईमेल किए गए, लेकिन करीब दो घंटे तक कोई जवाब नहीं मिला। टीएमसी का दावा है कि हमलावरों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की और ऑफिस से एयर प्यूरीफायर, प्रिंटर, टेलीविजन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निकाल लिए।

भाजपा विधायक ने क्या दावा किया? 
भाजपा विधायक सजल घोष ने दावा किया कि यह घटना टीएमसी को राजनीतिक सुर्खियों में बनाए रखने के लिए पहले से रची गई थी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इतनी सुबह टीएमसी कार्यकर्ता ऑफिस में क्यों मौजूद थे।

मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने क्या कहा? 
शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने आरोप को बनर्जी पर ही पलटते हुए दावा किया कि उनके अपने समर्थक पहले भी तोड़-फोड़ और अंडे फेंकने की घटनाओं में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जानी चाहिए। साथ ही कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई कोई भी तोड़-फोड़ गलत होगी।

यह घटना उसी जगह पर हुई एक और झड़प के कुछ दिनों बाद हुई है, जहां कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर टीएमसी  का एक बिलबोर्ड हटाने की कोशिश की थी। उनका आरोप था कि इसे गैर-कानूनी तरीके से लगाया गया था और इससे सुरक्षा का खतरा था।

हाल के दिनों में कैमक स्ट्रीट ऑफिस एक अहम मुद्दा बन गया है। यह कोलकाता में बनर्जी के राजनीतिक प्रभाव और टीएमसी के संगठनात्मक ढांचे को लेकर चल रही खींचतान का एक केंद्र बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed