फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Study: Increasing heat is making women age prematurely, marriage at a young age is also a big reason

अध्ययन: समय से पहले महिलाओं को उम्रदराज बना रही बढ़ती गर्मी, कम उम्र में विवाह भी बड़ी वजह

Thu, 12 Dec 2024 06:16 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 12 Dec 2024 06:16 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र महिला शांति एवं मानवीय कोष के अनुसार जब सूखा या बेमौसम बारिश कृषि उत्पादन को खतरे में डालती है तो भोजन की कमी के समय में महिलाएं अक्सर अपने पतियों और बच्चों को अधिक प्राथमिकता देती हैं। उनकी पोषण संबंधी जरूरतें उनकी जरूरतों से पहले पूरी की जाती हैं।

विज्ञापन
Study: Increasing heat is making women age prematurely, marriage at a young age is also a big reason
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अगर वक्त से पहले महिलाएं उम्रदराज दिखने लगें तो इसके पीछे बढ़ती गर्मी भी एक वजह है। एक अध्ययन में खुलासा हुआ है कि गर्मी और आर्द्रता की वजह से महिलाओं की त्वचा प्रभावित होती है, जिसकी वजह से वे अधिक उम्र की दिखने लगती हैं।
विज्ञापन


अध्ययन में तीन शहरों की 1,510 भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया है। इनकी त्वचा की बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे कि पिगमेंटेशन स्पॉट और झुर्रियों की स्कोरिंग सिस्टम की मदद से जांच की गई है। साथ ही उन क्षेत्रों में जहां यह महिलाएं रहती हैं वहां के पिछले पांच वर्षों के तापमान, आर्द्रता (हीट इंडेक्स), पराबैंगनी विकिरण और वायु प्रदूषण के आंकड़ों को भी एकत्र किया गया है। वायु प्रदूषण के यह आंकड़े पार्टिकुलेट मैटर (पीएम 2.5) और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के थे। लीबनिज रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर एनवायर्नमेंटल मेडिसिन ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे से जुड़े शोधकर्ताओं द्वारा किया गया यह अध्ययन अंतराष्ट्रीय जर्नल डर्माटाइटिस में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन


आपदा में महिलाओं की जीवन प्रत्याशा होती है कम
संयुक्त राष्ट्र महिला शांति एवं मानवीय कोष के अनुसार जब सूखा या बेमौसम बारिश कृषि उत्पादन को खतरे में डालती है तो भोजन की कमी के समय में महिलाएं अक्सर अपने पतियों और बच्चों को अधिक प्राथमिकता देती हैं। उनकी पोषण संबंधी जरूरतें उनकी जरूरतों से पहले पूरी की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन का घरेलू जल, भोजन और ईंधन की सुरक्षा पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। सूखे और अनियमित वर्षा के समय महिलाओं और लड़कियों को अधिक दूर तक चलना पड़ता है। औसतन, प्राकृतिक आपदाओं में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की मृत्यु अधिक होती है और पुरुषों की तुलना में महिलाओं की जीवन प्रत्याशा कम होती है। आपदा जितनी अधिक गंभीर होगी, जीवन प्रत्याशा में लिंग अंतर पर प्रभाव उतना ही अधिक होगा। यह तमाम ऐसे कारण हैं जो महिलाओं को समय से पहले उम्रदराज बना देते हैं।


कम उम्र में विवाह भी बड़ी वजह
चरम मौसम की घटनाओं की वजह से आजीविका बर्बाद हो जाती है और निर्धनता विकराल रूप धारण कर लेती है। इन हालात में परिवार भोजन की किल्लत के कारण अक्सर युवा बेटियों की जल्द शादी कराने का विकल्प चुनते हैं। चाहे यह जिस वजह से भी हो कम उम्र में शादियों में वृद्धि उन देशों में दिखाई दी हैं जो जलवायु आपदाओं से प्रभावित हुए हैं। इनमें मलावी, भारत, फिलिपींस, इण्डोनेशिया और मोजाम्बिक जैसे कई अन्य देश हैं। कम उम्र में विवाह की वजह से भी लड़कियां समय से पहले बुढ़ापे की ओर बढ़ने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed