{"_id":"666a383dce32e43a850567d4","slug":"study-finds-eating-one-gram-more-salt-than-recommended-amount-each-day-increases-eczema-risk-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्ययन: रोजाना एक ग्राम ज्यादा नमक से एक्जिमा का खतरा, दिन में दो ग्राम सोडियम पर्याप्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अध्ययन: रोजाना एक ग्राम ज्यादा नमक से एक्जिमा का खतरा, दिन में दो ग्राम सोडियम पर्याप्त
Thu, 13 Jun 2024 05:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:37 AM IST
सार
अमेरिका के सान फ्रांसिस्को स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अध्ययन के अनुसार, हर दिन अनुशंसित मात्रा से एक ग्राम अतिरिक्त सोडियम खाने से एक्जिमा का जोखिम 22 फीसदी तक बढ़ सकता है, जो शुष्क और खुजली वाली त्वचा की सूजन संबंधी स्थिति है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : एएनआई
विस्तार
ज्यादा नमक खाने से कई तरह के स्वास्थ्य जोखिम पैदा हो सकते हैं, जिनमें से एक एक्जिमा भी है।
विज्ञापन
अमेरिका के सान फ्रांसिस्को स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अध्ययन के अनुसार, हर दिन अनुशंसित मात्रा से एक ग्राम अतिरिक्त सोडियम खाने से एक्जिमा का जोखिम 22 फीसदी तक बढ़ सकता है, जो शुष्क और खुजली वाली त्वचा की सूजन संबंधी स्थिति है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो एक दिन में दो ग्राम से कम सोडियम का सेवन करना चाहिए। वहीं, ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के अनुसार यह मात्रा अधिकतम 2.3 ग्राम है। भारत की बात करें तो भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद का मानना है कि एक दिन में अधिकतम दो ग्राम तक सोडियम का सेवन करना चाहिए जो लगभग पांच ग्राम नमक से प्राप्त हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि त्वचा में मौजूद सोडियम ऑटोइम्यून और क्रोनिक सूजन संबंधी स्थितियों से जुड़ा है, जिसमें एक्जिमा भी शामिल है।
दो लाख से अधिक लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण
अध्ययन में शोधकर्ताओं ने यूके बायोबैंक से लिए 2,15,000 से अधिक लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण किया है। इनमें उनके यूरिन सैंपल और मेडिकल रिकॉर्ड शामिल थे। इन सबकी आयु 30 से 70 वर्ष के बीच थी। इनके यूरिन नमूनों से पता चला कि वे कितने नमक का सेवन कर रहे थे।
विज्ञापन
फास्ट फूड बच्चों और किशोरों के लिए खतरनाक
शोधकर्ताओं के मुताबिक, फास्ट फूड का लगातार सेवन बच्चों और किशोरों में एक्जिमा की आशंका और गंभीरता को बढ़ा सकता है। इनमें बहुत अधिक मात्रा में सोडियम होता है। पिछले कुछ वर्षों से विकसित देशों में एक्जिमा की समस्या बेहद आम होती जा रही है। अमेरिका में तो हर 10वां व्यक्ति इस बीमारी का शिकार है।
विज्ञापन
दुनियाभर में 30 लाख से ज्यादा लोगों को मार रहा ज्यादा सोडियम खाने में अतिरिक्त सोडियम से रक्तचाप और हृदय संबंधी रोगों का खतरा भी बढ़ रहा है। दुनियाभर में गैर-संचारी रोगों के कारण होने वाली करीब 32 फीसदी मौतों के लिए ह्रदय संबंधी रोग जिम्मेदार हैं। इसके साथ ही जरूरत से ज्यादा मात्रा में सोडियम का सेवन मोटापा, किडनी संबंधी रोगों और गैस्ट्रिक कैंसर से भी जुड़ा है। हर साल जरूरत से ज्यादा सोडियम का सेवन करने से दुनिया में 30 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा रही है।