{"_id":"5daa84b18ebc3e93cd66c69f","slug":"students-were-made-to-wear-cardboard-boxes-during-an-exam-to-stop-them-from-cheating-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल करने से रोकने का कॉलेज ने निकाला अनोखा तरीका, छात्रों के सिर पर पहनाया गत्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नकल करने से रोकने का कॉलेज ने निकाला अनोखा तरीका, छात्रों के सिर पर पहनाया गत्ता
Sat, 19 Oct 2019 09:06 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावेरी
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 19 Oct 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
कर्नाटक में छात्रों को नकल करने से रोकने का अनोखा तरीका निकाला गया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी स्कूल में जब परीक्षा होती है तो अध्यापक नकल को रोकने की पूरी कोशिश करते हैं। इसके लिए अध्यापकों का सख्त पहरा भी रहता है। लेकिन कर्नाटक के एक स्कूल में बच्चों को नकल करने से रोकने के लिए जो तरीका अपनाया उसे देखकर आप शायद ही अपनी हंसी को रोक पाएंगे।
विज्ञापन
हावेरी जिले में स्थित भगत प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज हावेरी के प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में छात्रों को नकल करने से रोकने के लिए एक अजीबो-गरीब तरीका अपनाया गया। कॉलेज ने बच्चों के सिर पर कार्डबोर्ड (गत्ता) पहना दिया। जिसमें मुंह की तरफ वर्गाकार छेद किया गया था जिससे कि छात्र केवल सवाल को देखकर उसका उत्तर लिख सकें।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान नकल न करने का यह तरीका सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि कॉलेज के इस आइडिया से सभी हैरान हैं। परीक्षा हॉल में जिस अध्यापिका की ड्यूटी लगाई गई थी वह छात्रों के इस हाल को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाई। वहीं छात्र भी परीक्षा के समय एक-दूसरे को देखकर हंसते हुए नजर आए।
विज्ञापन
सतीश हेरूर नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर गत्ता पहने छात्रों की तस्वीर को फेसबुक पर शेयर किया। इन तस्वीरों को बुधवार को लिया गया और उसी दिन शेयर भी किया गया। उन्होंने तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, 'आज हमारे कॉलेज में मध्यावधि परीक्षा थी। यह हावेरी का भगत पीयू कॉलेज है।'