फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Students of Oxford and Harvard university in support of Jamia University and AMU

जामिया-एएमयू के समर्थन में आए ऑक्सफोर्ड और हार्वर्ड समेत दुनिया के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय

Wed, 18 Dec 2019 12:24 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 18 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Students of Oxford and Harvard university in support of Jamia University and AMU
पुलिस की लाठियों के बीच साथियों को बचातीं आयशा और लदीदा

जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पुलिस कार्रवाई के विरोध में अब विदेशी विश्वविद्यालयों के छात्र भी उतर आए हैं। ऑक्सफोर्ड, हार्वर्ड, येल, एमआईटी, कोलंबिया, स्टैनफोर्ड और टफ्ट्स समेत दुनिया के कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। विदेशी विश्वविद्यालयों के परिसरों में प्रदर्शनों की अगुवाई वहां के भारतीय विद्यार्थियों ने की।

विज्ञापन


विभिन्न विश्वविद्यालयों के 400 से अधिक छात्रों ने जामिया और एएमयू छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शोधवेत्ताओं और पूर्व विद्यार्थियों की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है, हम जामिया, एएमयू और अन्य भारतीय शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों पर की गई हिंसा की निंदा करते हैं। पुलिस बल का इस्तेमाल विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करने के अपने मौलिक अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे विद्यार्थियों के खिलाफ किया गया है। 
विज्ञापन


हार्वर्ड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शोधवेत्ताओं ने भारत सरकार को खुला पत्र भी लिखा है। उसमें कहा गया है, हम प्रदर्शनकारियों खासकर महिलाओं के जोश को तोड़ने पर केंद्रित पुलिस नृशंसता की खबरों से स्तब्ध हैं और चितिंत हैं। यह उल्लेख करना जरूरी है कि ये घटनाएं उचित प्रक्रियाओं, जन संगठन और असंतोष के अधिकारों का उल्लंघन हैं। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों और विद्वानों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम और छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ लंदन में इंडिया हाउस में विरोध मार्च का आयोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed