{"_id":"5bae3b86867a557eb3415586","slug":"student-was-allegedly-molested-by-drug-addict-at-mumbai-churchgate-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत व्यक्ति ने रेलवे स्टेशन पर छात्रा से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नशे में धुत व्यक्ति ने रेलवे स्टेशन पर छात्रा से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 28 Sep 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर शराबी द्वारा कथित तौर पर एक कॉलिज छात्रा को छेड़ने का मामला सामने आया है। मामला 24 सितंबर, 2018 का है। 24 वर्षीय छात्रा अंधेरी से कुलाबा एक सेमिनार में शिरकत करने जा रही थी। छात्रा ने देखा कि एक व्यक्ति उसे काफी देर से घूर रहा है।
विज्ञापन
जब छात्रा उस व्यक्ति के पास से गुजरी तो वो उसे गलत जगह पर टच करने लगा। लड़की घबरा गई और उसने तुरंत अलार्म बजा दिया। अलार्म बजते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अपराधी नशे में धुत था, गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपने हाथ पर ब्लेड मार लिया। पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपों के साथ उसके खिलाफ आत्महत्या करने की धारा भी लगाई है।
विज्ञापन