{"_id":"57dd38454f1c1be97cd47aa5","slug":"student-of-hyderabad-university-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र ने पंखे से लटककर की खुदकुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र ने पंखे से लटककर की खुदकुशी
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Sat, 17 Sep 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
suicide
हैदराबाद विश्वविद्यालय के तहत आने वाले सरोजनी नायडू स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड कम्युनिकेशन में पढ़ रहे एक छात्र ने कैम्पस में ही शनिवार तड़के खुदकुशी कर ली। विश्वविद्यालय के रूम न. 204 में सुबह 4 बजे छात्र प्रवीन के शव को लटका हुआ पाया गया। प्रवीन यहां मास्टर इन फाइन आर्ट्स के फर्स्ट सेमेस्टर में पढ़ रहा था। संयुक्त आयुक्त (साइबराबाद पश्चिम) एम स्टीफन रवींद्र ने बताया कि नीली प्रवीन कुमार अपने हॉस्टल के कमरे में लटकता पाया गया। पुलिस को प्रवीन के पास से और न ही उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और आत्महत्या की वजह भी पता नहीं चल सकी। कुछ छात्र प्रवीन को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 4.15 बजे प्रवीन का सहपाठी और उसके साथ कमरे में रहने वाला छात्र जब पेंटिंग स्टूडियो से लौटा तो उसने पाया कि कमरा अंदर से बंद था। जब प्रवीन ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने हॉस्टल के अन्य छात्रों को जगाया। सबने मिलकर किसी तरह दरवाजा खोला तो पाया कि प्रवीन सीलिंग फैन से लटका हुआ था। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन