{"_id":"6366f9128be13535f12ee2ed","slug":"student-beaten-with-rod-in-room-burnt-with-press-in-andra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andra Pradesh : छात्र को लड़की से दोस्ती करना पड़ा भारी, कमरे में रॉड से पीटा, प्रेस से जलाया, चार गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andra Pradesh : छात्र को लड़की से दोस्ती करना पड़ा भारी, कमरे में रॉड से पीटा, प्रेस से जलाया, चार गिरफ्तार
Sun, 06 Nov 2022 05:30 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, हैदराबाद।
एजेंसी, हैदराबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 06 Nov 2022 05:30 AM IST
सार
भीमावरम पुलिस स्टेशन के सर्कल इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने कहा कि छात्रों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के भीमावरम कस्बे में इंजीनियरिंग के चार छात्रों ने लड़की के साथ दोस्ती को लेकर छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की। निजी छात्रावास के एक कमरे में आरोपियों ने छात्र को रॉड व डंडे से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
वहीं उसके शरीर को प्रेस से जला दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान प्रवीण, प्रेम, स्वरूप और नीरज के रूप में हुई है। सभी की उम्र 22 से 28 के बीच की है।
विज्ञापन
भीमावरम पुलिस स्टेशन के सर्कल इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने कहा कि छात्रों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं पीड़ित छात्र बोइना अंकित घटना के बाद से दहशत में है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक और प्राचार्य डॉ. जगपति राजू ने कहा कि हमले के समय मौजूद चार आरोपी छात्रों और एक अन्य छात्र को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन