{"_id":"598237034f1c1bb6348b4856","slug":"stuck-modi-government-to-give-khel-ratna-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल रत्न देने के गणित में फंसी मोदी सरकार, किसको दें किसको न दें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
खेल रत्न देने के गणित में फंसी मोदी सरकार, किसको दें किसको न दें
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
Updated Thu, 03 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
pm modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधू और साक्षी मलिक की तरह चार रियो पैरालंपिक मेडलिस्टों को एक साथ देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न दिए जाने पर खेल मंत्रालय में दुविधा की स्थिति बन पड़ी है।
विज्ञापन
जिसके चलते अब यह फैसला सेवानिवृत जज केसी ठक्कर की अगुवाई वाली अवार्ड कमेटी पर छोड़ दिया गया है कि खेल रत्न मेरिट के आधार पर किसी एक को दिया जाए या फिर चारों पैरालंपिक मेडलिस्ट देवेंद्र झाझरिया, के मरियप्पन, दीपा मलिक, वरुण भाटी को। खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड पर फैसला बृहस्पतिवार को लिया जाना है। अवार्ड कमेटी में वीरेंद्र सहवाग और पीटी ऊषा जैसों के नाम हैं।
विज्ञापन
खेल रत्न केलिए कुल सात आवेदन आए हैं। चारों पैरालंपिक मेडलिस्टों का आवेदन पीसीआई के अलावा खुद खेल मंत्रालय ने किया है। साथ ही यह भी फैसला लिया था कि इन चारों को इस प्रदर्शन के लिए खेल रत्न दिया जाएगा। बाकी के दावेदारों में बॉक्सर मनोज कुमार, हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह और थ्रो बॉल के टी रमन्ना हैं। रमन्ना का नाम उनकी फेडरेशन की मान्यता नहीं होने के चलते हटा दिया गया है।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि मंत्रालय की ओर से चारों पदक विजेताओं को खेल रत्न दिए जाने की बात कही जरूर गई है, लेकिन अब यह माना जा रहा है कि सर्वोच्च सम्मान को मेरिट के आधार पर दिया जाना चाहिए। मंत्रालय का मानना है कि यह कमेटी पर ही छोड़ दिया जाए कि उसे कितने खेल रत्न देने हैं। पिछली बार मंत्रालय ने सिंधू, साक्षी के साथ दीपा कर्माकर को यह पुरस्कार दिया था।
हालांकि मंत्रालय का नियम यह है कि अगर कोई भी खिलाड़ी ओलंपिक या पैरालिंपक में पदक जीतता है तो वह सीधे अर्जुन अवार्ड का हकदार बनता है। देवेंद्र झाझरिया और दीपा मलिक को पहले ही यह अवार्ड मिल चुका है। चारों मेडलिस्टों को खेल रत्न नहीं मिलने की स्थिति में मंत्रालय मरियप्पन और वरुण भाटी के नाम की सिफारिश मौके पर ही कमेटी के समक्ष कर सकता है।
अर्जुन अवार्ड के हैं 82 दावेदार
अर्जुन अवार्ड के लिए जबरदस्त मारामारी है। चेतेश्वर पुजारा के अलावा महिला वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाली हरमनप्रीत कौर भी इनमें शामिल हैं। तीरंदाज अतानु दास, शूटर मुहम्मद असब, पीएन प्रकाश, वॉकर खुशबीर कौर, शटलर सिक्की रेड्डी, बॉक्सर देवेंद्रो सिंह, स्क्वैश खिलाड़ी हरिंदर पाल संधू, टेनिस खिलाड़ी साकेत मिनेनी, लिफ्टर संजीता चानू, साक्षी मलिक के पति सत्यवर्त कादियां, संदीप तोमर, बास्केटबाल खिलाड़ी प्रशांती सिंह भी दावेदार हैं।