{"_id":"5d101cc78ebc3e1a0662261c","slug":"stuck-in-stunt-for-tik-tok-video-the-young-man-s-spinal-cord-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकटॉक वीडियो के लिए स्टंट कर रहे युवक की रीढ़ की हड्डी टूटी, मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टिकटॉक वीडियो के लिए स्टंट कर रहे युवक की रीढ़ की हड्डी टूटी, मौत
Mon, 24 Jun 2019 06:13 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 24 Jun 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
Tik Tok logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल एप टिकटॉक पर वीडियो डालकर वाहवाही हासिल करने की कोशिश में स्टंट कर रहे एक 23 साल के युवक की रीढ़ की हड्डी टूटने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, तुमाकुरू जिले के गोदेकेरी क्षेत्र में रहने वाले कुमार ने हाल ही में अपने मोबाइल में टिकटॉक एप अपलोड की थी। कुमार ने 18 जून को इस एप पर वीडियो डालने के लिए अपने स्कूल के मैदान पर कलाबाजी खाने का स्टंट दिखाया, लेकिन संतुलन बिगड़ जाने के कारण नीचे गिरने से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई।
कुमार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच दिन तक इलाज के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। हालांकि स्टंट के दौरान उसकी बनाई गई वीडियो एप पर अपलोड हो गई थी, जिसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। बता दें कि चीनी कंपनी बाइटडांस की टिकटॉक एप को हानिकारक मानते हाल ही में मद्रास हाईकोर्ट ने उसे बंद कराने के आदेश केंद्र सरकार को दिए थे। हालांकि बाद में अदालत ने अपने आदेश को कुछ शर्तों के साथ वापस ले लिया था।