फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Strong heatwaves in 10 states for next five days; hailstorms and rains will occur from west to northeast

Weather: 10 राज्यों में अगले पांच दिन तक तेज लू; पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर तक तूफान-बारिश के साथ गिरेंगे ओले

Tue, 22 Apr 2025 04:26 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 22 Apr 2025 04:26 AM IST
सार

25 अप्रैल तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में मौसम गर्म और आर्द्र रह सकता है। 24 अप्रैल तक मराठवाड़ा, बिहार, झारखंड में भी प्रचंड गर्मी पड़ेगी और उमस बनी रहेगी। 22 और 23 अप्रैल को कोंकण और गोवा, 24 और 25 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र और 22-24 अप्रैल के दौरान गुजरात के दक्षिणी भाग में भी गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Strong heatwaves in 10 states for next five days; hailstorms and rains will occur from west to northeast
मौसम अपडेट। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर इलाकों को अभी भीषण गर्मी और लू से राहत नहीं मिलने वाली है। पंजाब और हरियाणा से लेकर बंगाल और ओडिशा तक अगले चार से पांच दिन भीषण गर्मी के साथ ही तेज लू चलने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमोत्तर से पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान और भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। कुछ जगहों पर तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 25, 26 अप्रैल तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलेगी। 22-25 अप्रैल के दौरान हरियाणा और ओडिशा में और 22-26 के दौरान पंजाब में तीव्र गर्म हवाएं चलने की संभावना है। 23 से 26 अप्रैल के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाके और पश्चिमी राजस्थान में लू चल सकती है। वहीं, 25 और 26 अप्रैल को बिहार और झारखंड में गर्मी का तीव्र प्रकोप देखा जा सकता है।

आईएमडी के मुताबिक, 25 अप्रैल तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में मौसम गर्म और आर्द्र रह सकता है। 24 अप्रैल तक मराठवाड़ा, बिहार, झारखंड में भी प्रचंड गर्मी पड़ेगी और उमस बनी रहेगी। 22 और 23 अप्रैल को कोंकण और गोवा, 24 और 25 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र और 22-24 अप्रैल के दौरान गुजरात के दक्षिणी भाग में भी गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 इन राज्यों में चढ़ेगा पारा
अगले छह दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत और गुजरात में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं, मध्य भारत अगले 24 घंटे के बाद 6 दिनों के दौरान पारा 2-3 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है। पूर्वी भारत में भी अधिकतम तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

विज्ञापन

हिमाचल में आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 और 27 के दौरान राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश के साथ हिमपात होने की भी संभावना है। बीते 24 घंटे के दौरान भी राज्य के किनौर और चांबा में भारी बारिश दर्ज की गई और मैदान इलाकों में हल्की बारिश हुई। शिमला जिले के ऊपरी क्षेत्रों, मंडी, लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा के पालमपुर में ओले गिरे।



इसे भी पढ़ें- Pope Francis: प्रधानमंत्री मोदी ने दिया था पोप फ्रांसिस को भारत आने का न्योता, लेकिन अधूरा रह गया कार्यक्रम
 

जोजिला पास पर भूस्खलन, एसएसजी रोड पर वाहनों का संचालन रोका

गांदरबल। जोजिला पास के इंडिया गेट क्षेत्र में सोमवार सुबह बड़ा भूस्खलन हुआ, जिससे श्रीनगर–सोनमर्ग–गुमरी (एसएसजी ) रोड पर यातायात बाधित हो गया। कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले इस प्रमुख रणनीतिक मार्ग पर वाहन संचालन को पूरी तरह से रोक दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, भूस्खलन से पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ध्चस्त हो गया, जिससे चट्टानें और मलबा सड़क पर जमा हो गए। सीमा सड़क संगठन ने संपर्क बहाल करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है, जिसमें भारी मशीनरी से सड़क को साफ करने की कोशिश जारी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed