फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Strong Earthquake Hits Delhi NCR and North India

5.5 की तीव्रता के भूकंप से हिला दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत, रुद्रप्रयाग रहा केंद्र

Wed, 06 Dec 2017 09:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 06 Dec 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
Strong Earthquake Hits Delhi NCR and North India
फाइल फोटो
दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के देहरादून के पास बताया जा रहा है। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 बताई जा रही है। लगभग 8 बजकर 52 मिनट में 5-10 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन


वहीं भूकंप की तीव्रता के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। झटके के बाद लोग घर से बाहर निकलते दिखाई दिए। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन

 

उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, नई टिहरी ,देहरादून हरिद्वार समेत राज्य में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके आते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। जानकारी के अनुसार करीब दस सैकेंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं जानकारों का कहना है कि झटके दो बार महसूस किए गए।

रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्ड़ियाल ने बताया कि बुधवार रात को जिले में रात 8.51 मिनट पर भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। रिएक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई है। केदारनाथ में भी भूकंप के झटकों से भवन कांप उठे। जानकारी के मुताबिक अभी जिले में कई किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

वहीं वेस्ट यूपी के मेरठ, सहारनपुर और बिजनौर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूपी के अलावा भी कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed