फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJP Press Conference Updates Ashutosh Ranka Saurav Das Over Gyanesh Kumar SIR Row

सीजेपी की प्रेस वार्ता: आशुतोष बोले- देश में आपातकाल से भी बदतर हालात; सीईसी को बचाने पर केंद्र पर बरसे रांका

Sun, 11 Oct 2026 02:19 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 11 Oct 2026 02:19 PM IST
सार

सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशुतोष रांका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश कर रही है। रांका ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और खुद की हिरासत का जिक्र करते हुए दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
CJP Press Conference Updates Ashutosh Ranka Saurav Das Over Gyanesh Kumar SIR Row
आशुतोष रांका, प्रवक्ता, सीजेपी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध के बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रेस वार्ता की। सीजेपी के आशुतोष रांका ने कहा कि केंद्र सरकार ज्ञानेश कुमार को बचा रही है। सीईसी ज्ञानेश कुमार भाजपा को जिताने का काम कर रहे हैं। कल फ्लाइट से हम लोगों को किडनैप किया गया। दिल्ली पुलिस ने बर्बरता की। उन्होंने कहा कि एक बात जरूर साफ हो चुकी है, जो लड़ाई चुनाव आयोग के खिलाफ थी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ थी, वह लड़ाई नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने अपने खिलाफ बना ली है। मोदी ने यह साफ कर दिया है कि वह कुछ भी कर के ज्ञानेश कुमार को बचाएंगे। उन्होंने साफ कर दिया है कि राजा की जान तोते में है। चुनाव आयोग पूरी तरह मोदी-शाह के आदेश पर काम कर रहा है। ज्ञानेश कुमार सिर्फ भाजपा को जिताने के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


कल आप सभी लोगों ने देखा कि किस तरह फ्लाइट में घुसकर मुझे, सौरव को और दिपके को गिरफ्तार किया गया। कल ही अभिजीत की दादी का निधन हो गया। इस बारे में अभिजीत को जब बताया गया तब भी दिल्ली पुलिस ने इतना अमानवीय चेहरा दिखाया कि देश के लोगों को शर्म आ रही है। दिपके को जब उनकी दादी के इंतकाल के बारे में बताया गया तो भी दिल्ली पुलिस कैमरा और माइक लेकर खड़ी थी। अभिजीत जरूर अपने गांव गए हैं, लेकिन अब यह लड़ाई शुरू हो चुकी है। अभिजीत दिपके नहीं चाहता था कि जो भी उसका निजी मसला है, वह सार्वजनिक तौर पर उससे जुड़े। वह इसका तमाशा नहीं बनाना चाहता था। आशुतोष रांका ने कहा 'कल फ्लाइट से हम लोगों को किडनैप किया गया। दिल्ली पुलिस ने बर्बरता की। भाजपा ने आपातकाल को भी पीछे छोड़ दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed