फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   stress for congress after its revealed that its four sitting MLA to join BJP in meghalaya

मेघालय: चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, 4 MLA ने थामा BJP का दामन

Tue, 02 Jan 2018 11:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
stress for congress after its revealed that its four sitting MLA to join BJP in meghalaya

मेघालय  में इसी साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और यहां अभी से राजीनिक उठा-पटक शुरू हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस के चार विधायक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के विधायकों ने केंद्रीय मंत्री केजे एल्फोंस और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ली। कांग्रेस फिलहाल देश के कुछ ही राज्यों में सत्ता पर काबिज है लेकिन  जिस तरह से मेघालय में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस के विधायक बीजेपी में शामिल हो रहे हैं यहां भी खतरा मंडराता दिख रहा है।

विज्ञापन


बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। बता दें कि मुकुल संगमा और कांग्रेस की सरकार को बड़ा झटका उस वक्त लगा था, जब 30 दिसंबर को उनके 5 विधायकों ने इस्तीफा दिया था। सभी विधयाकों ने राज्य में बीजेपी की गठबंधन एनपीपी को ज्वाइन करने की ओर इशारा भी दे दिया था। इतना ही नहीं तीन अन्य विधायकों ने भी एनपीपी ज्वाइन करने के लिए इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


बता दें कि बीजेपी की ओर से राज्य में पार्टी प्रचार पीएम मोदी शुरू कर दिया था। उन्होंंने हाल ही में नोंगस्टोइन-रोंगजेंग-तुरा रोड का उद्घाटन किया। वहां मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का मकसद है कि परिवहन से परिवर्तन लाया जाए। पीएम ने आगे कहा कि 2014 में सरकार बनाते ही उन्होंने अपने मंत्रियों को निर्देश दिया था कि वे हर 15 दिन में नॉर्थ-ईस्ट का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मेघालय में सड़क मार्ग का उद्घाटन कर बोले पीएम मोदी- परिवहन से परिवर्तन लाना हमारा मकसद

पीएम बोले दौरा ऐसा नहीं होना चाहिए कि आप सुबह पहुंचे, शाम को वापस दिल्ली आ गए। हमारे मंत्री यहां आते हैं, रुकते हैं और लोगों से मिलते हैं। पीएम ने बताया कि उनकी सरकार ने नॉर्थ ईस्ट में चार हजार किलोमीटर के नेशनल हाईवे का जाल फैलाने का फैसला किया है, इसके लिए कुल 3200 करोड़ रुपए स्वीकृत किया जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed