फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM narendra modi visit Meghalaya and Mizoram and starts bjp campaigning

मेघालय में सड़क मार्ग का उद्घाटन कर बोले पीएम मोदी- परिवहन से परिवर्तन लाना हमारा मकसद

Sat, 16 Dec 2017 03:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 16 Dec 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
PM narendra modi visit Meghalaya and Mizoram and starts bjp campaigning
पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेघालय में शिलांग-नोंगस्टोइन-रोंगजेंग-तुरा रोड का उद्घाटन किया। वहां मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का मकसद है कि परिवहन से परिवर्तन लाया जाए। पीएम ने आगे कहा कि 2014 में सरकार बनाते ही उन्होंने अपने मंत्रियों को निर्देश दिया था कि वे हर 15 दिन में नॉर्थ-ईस्ट का दौरा करेंगे। पीएम बोले दौरा ऐसा नहीं होना चाहिए कि आप सुबह पहुंचे, शाम को वापस दिल्ली आ गए। हमारे मंत्री यहां आते हैं, रुकते हैं और लोगों से मिलते हैं। 

विज्ञापन


पीएम ने बताया कि उनकी सरकार ने नॉर्थ ईस्ट में चार हजार किलोमीटर के नेशनल हाईवे का जाल फैलाने का फैसला किया है, इसके लिए कुल 3200 करोड़ रुपए स्वीकृत किया जा चुके हैं।
विज्ञापन


मोदी ने यह भी बताया कि आने वाले वक्त में नॉर्थ ईस्ट में 15 नई रेल लाइन बिछाई जानी है जिनमें तकरीबन 47,000 करोड़ का खर्च आएगा। मोदी ने यह भी कहा कि मोरारजी देसाई के बाद अगर किसी पीएम ने नॉर्थ ईस्ट की काउंसिल मीटिंग में हिस्सा लिया है तो वह मैं हूं, पिछले साल मैंने नॉर्थ ईस्ट की काउंसिल मीटिंग का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मोदी ने आज मिजोरम में तुईरिल हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम ने कांग्रेस सरकार पर निशाना भी साधा। मोदी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट वाजपेयी सरकार के वक्त क्लीयर किया गया था लेकिन फिर इसमें देरी हुई। पीएम ने कहा कि अब इस प्रोजेक्ट का पूरा होना उनकी सरकार का काम दिखाता है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार की तरफ से सौंपा गया पहला सबसे बड़ा प्रोजेक्ट भी बताया। पीएम ने यह भी कहा कि मिजोरम के युवाओं में फुटबॉल का टैलेंट है और यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान बन सकती है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश और गुजारत विधानसभा चुनाव के बाद अब भाजपा की निगाहें पूर्वोत्तर राज्यों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी अभियान की शुरुआत के लिए मिजोरम पहुंचे हैं। नगालैंड व त्रिपुरा के साथ इन दोनों राज्यों में भी अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मिजोरम का उनका यह पहला दौरा है। प्रदेश भाजपा प्रमुख जीवी लूना ने कहा कि मोदी के इस दौरे से पार्टी का मनोबल काफी बढ़ेगा। सूत्रों ने बताया कि मोदी आइजल से शिलांग जाएंगे। वहां प्रदेश भाजपा के नए मुख्यालय भवन के उद्घाटन के बाद वे पोलो ग्राउंड में एक रैली को संबोधित करेंगे। उस रैली से ही भाजपा के चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत होगी। पार्टी मेघालय में भी कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार को हटा कर सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही है। टुईरिल हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट 60 मेगावाट क्षमता वाली एक पनबिजली परियोजना है।

पढ़ें: गुजरात चुनावः इन दो फीसदी वोटों पर टिका सारा दारोमदार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शिबुन लिंग्दोह ने बताया कि मोदी जी एक दिन के लिए यहां आएंगे। उनके दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इससे हमारी चुनावी तैयारियों को बढ़ावा मिलेगी। ध्यान रहे कि भाजपा पहले से ही असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में सत्ता में है। अब वह बाकी राज्यों में होने वाले चुनावों में जीत कर वहां भी सत्ता पर काबिज होने का प्रयास कर रही है।
 

 

 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed