{"_id":"67583a9b9ef8da2f9b0431a7","slug":"street-food-fair-will-be-organized-in-jawaharlal-nehru-stadium-news-in-hindi-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Street Food: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लगेगा स्ट्रीट फूड मेला, 14-15 दिसंबर को ले सकेंगे मजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Street Food: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लगेगा स्ट्रीट फूड मेला, 14-15 दिसंबर को ले सकेंगे मजा
Tue, 10 Dec 2024 06:28 PM IST
श्वेता महतो
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 10 Dec 2024 06:28 PM IST
सार
ठंड के महीने में यदि आप चाय के शौकीन हैं तो भी आपको स्ट्रीट फूड मेला आकर्षित कर सकता है क्योंकि मेले में देश के आठ राज्यों में अलग-अलग तरीके से बनाई जाने वाली चाय का जायका भी मिल सकता है।
विज्ञापन
स्ट्रीट फूड
- फोटो : PTI
विस्तार
दिल्ली के जवाहरलाल स्टेडियम में इसी सप्ताहांत में देश के 25 राज्यों के स्ट्रीट फूड का मेला लगने जा रहा है। इसमें 25 राज्यों में प्रचलित स्ट्रीट फूड का स्वाद लिया जा सकता है। इनको बनते हुए देखना और इसकी बारीकी को समझने के लिए भी स्ट्रीट फूड मेले का रुख किया जा सकता है।
ठंड के महीने में यदि आप चाय के शौकीन हैं तो भी आपको स्ट्रीट फूड मेला आकर्षित कर सकता है क्योंकि मेले में देश के आठ राज्यों में अलग-अलग तरीके से बनाई जाने वाली चाय का जायका भी मिल सकता है।
नासवी (स्ट्रीट फूड वेंडर्स की संस्था) के राष्ट्रीय संयोजक अरबिंद सिंह ने बताया कि इस तरह के मेले से स्ट्रीट फूड को पहचान मिलती है। इससे उन्हें अपने हुनर को एक ब्रांड बनाने में भी मदद मिलती है। कई स्ट्रीट फूड वेंडरों को आर्थिक सहायता देकर उन्हें अपना ब्रांड स्थापित करने में मदद की गई है।