फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   strategy of the opposition and the ruling party changed, but Parliament doesn't work

विपक्ष और सत्ता पक्ष ने बदली रणनीति, फिर भी नहीं चली संसद

Fri, 16 Dec 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Dec 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
strategy of the opposition and the ruling party changed, but Parliament doesn't work
संसद

लोकसभा में बृहस्पतिवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित हो गई। नोट बंदी पर विपक्ष और सरकार ने अचानक अपना स्टैंड बदल लिया। अब तक मतविभाजन वाले नियम पर चर्चा के लिए जिद पर अड़े विपक्ष ने अचानक किसी भी नियम के तहत चर्चा कराने का प्रस्ताव रखा। 

विज्ञापन


जबकि सरकार ने भी अपना स्टैंड बदलते हुए कहा कि अब नोटबंदी के बदले अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा घोटाले पर पहले चर्चा होनी चाहिए। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर चर्चा से भागने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। फिर स्पीकर ने सदन की कार्यवाही शून्यकाल के दौरान दिन भर के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन


इससे पहले टीएमसी के सुदीप बंदोपाध्याय और कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष नोटबंदी पर हर हाल में चर्चा के लिए तैयार है। सरकार चाहे तो बिना मतविभाजन वाले नियम पर अभी से चर्चा शुरू करने पर हामी भरे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले अगस्ता घोटाले पर चर्चा होनी चाहिए

strategy of the opposition and the ruling party changed, but Parliament doesn't work

इसी बीच टीआरएस जीतेंद्र रेड्डी ने सरकार का साथ देते हुए टीएमसी और कांग्रेस से पूछा कि अगर वह किसी भी नियम के तहत चर्चा के लिए तैयार थे तो फिर इतने दिनों तक सदन की कार्यवाही क्यों नहीं चलने दी। इस पर उनकी टीएमसी सदस्य कल्याण बनर्जी से तीखी नोंकझोंक हुई। बनर्जी ने उन्हें विपक्ष की जगह सरकार की ओर बैठने की सलाह दी।

इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सरकार नोटबंदी पर चर्चा के लिए तैयार है। मगर इस बीच अगस्ता घोटाले में कई खुलासे हुए हैं। एक हथियार सौदागर की डायरी से खुलासा हुआ है कि कांग्रेस के प्रथम परिवार को इस सौदे में कमीशन दिया गया। 

कुमार ने कहा कि कई विपक्षी दल कालेधन को सफेद बनाने की मुहिम में जुटे हैं। ऐसे में पहले अगस्ता घोटाले पर चर्चा होनी चाहिए। इसके बाद विपक्ष के सदस्य वेल में आ कर तो सत्ता पक्ष के सदस्यों ने अपनी अपनी जगह खड़े हो कर हंगामा करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed