फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Story of Priyanka Gandhi : shared on facebook, ship gets caught in a storm and the cunning captain disappears, what happened after that, coronavirus

प्रियंका गांधी की कहानी : जहाज का तूफान में फंसना और चालाक कैप्टन का गायब होना, उसके बाद क्या हुआ

Sun, 23 May 2021 06:33 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 23 May 2021 06:33 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने अपनी कहानी में आगे लिखा कि जहाज पर जो लोग मौजूद थे, उन्होंने बचाव कार्य शुरू कर दिया। छोटे-बड़े कर्मियों ने आशा नहीं छोड़ी। कई लोगों ने अपने साथी खो दिए, कई लोगों के सामने उनके अपने डूब गए।

विज्ञापन
Story of Priyanka Gandhi : shared on facebook, ship gets caught in a storm and the cunning captain disappears, what happened after that, coronavirus
प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना काल में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के दूसरे नेता केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण की दोनों लहरों की पूर्व सूचना होते हुए भी स्थितियां बिगड़ गईं। 

विज्ञापन


इस बीच प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक कहानी पोस्ट की है। यह कहानी 'कोरोना काल' के अहम किरदारों से बहुत अधिक मेल खाती हुई दिखाई देती है। प्रियंका गांधी ने लिखा कि किसी ने मुझे एक कहानी लिखकर भेजी है। सोचा आप सबके साथ साझा कर लूं, इसलिए उसे फेसबुक पोस्ट पर डाल रही हूं।

विज्ञापन

एक जहाज तूफान में फंसा हुआ था। कई लोग सबकी आंखों के सामने तूफान में डूब गए। कई दूसरे लोगों के डूब जाने का खतरा था। जहाज में बैठे लोग, जहाज के छोटे-बड़े कर्मी सब जहाज को डूबने से बचाने में लगे थे। बहुत ही भयावह स्थिति थी, फिर भी लोग साथ देकर एक-दूसरे की हिम्मत बढ़ाते रहे।

सबको ये भरोसा था कि जहाज का कैप्टन भी जहाज को बचाने का भरसक प्रयास कर रहा होगा। जब स्थिति ज्यादा बिगड़ने लगी तो लोगों ने जहाज के कैप्टन से अपील की। लेकिन लोग हतप्रभ रह गए, जब उन्हें पता चला कि जहाज का कैप्टन तो गायब है। तमाम चीख-पुकारों, अपीलों को वो अनसुना करते हुए वह जिम्मेदारी की कुर्सी से उठकर कहीं चला गया था।

प्रियंका गांधी ने अपनी कहानी में आगे लिखा कि जहाज पर जो लोग मौजूद थे, उन्होंने बचाव कार्य शुरू कर दिया। छोटे-बड़े कर्मियों ने आशा नहीं छोड़ी। कई लोगों ने अपने साथी खो दिए, कई लोगों के सामने उनके अपने डूब गए। प्रियंका ने कहानी में आगे लिखा कि जहाज पर मौजूद यात्रियों को जब यह मालूम हुआ कि कैप्टन को पहले से ही खराब मौसम और विपरित परिस्थितियों की जानकारी थी, वे बहुत दुखी हुए।

कैप्टन यह भी जानता था कि ऐसे में जहाज डूब भी सकता है। हैरानी की बात ये रही कि जहाज के कैप्टन ने ना तो लोगों को समय पर आगाह किया, ना ही लोगों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया। इतना ही नहीं, कैप्टन ने जहाज का सुरक्षा का कवच भी नहीं बढ़ाया। जहाज के कैप्टन ने लोगों की सुरक्षा से जुड़ी कई आवश्यक चीजें दूसरे जहाजों को दे दीं।

विज्ञापन

जहाज पर लंबे समय तक ये मार्मिक दृश्य चलता रहा। लोगों एवं कर्मियों की मेहनत के बाद स्थिति कुछ नियंत्रण में आई। स्थिति नियंत्रण में आने के थोड़ी ही देर बाद अचानक कैप्टन की आवाज जहाज भर में गूंज उठी, एक के बाद एक लाउडस्पीकर पर उसकी घोषणाएं आने लगीं। एक दिन तो उसकी आवाज अटकी और वह रोने भी लगा।

जहाज पर फंसे हुए लोग अभी भी त्रस्त थे, कैप्टन की आवाज उन्हें सुनाई तो दे रही थी मगर कुछ दूर। वह आवाज अब उन्हें कुछ अलग सी लगने लगी थी। सब एक दूसरे की मदद में व्यस्त थे। बहुत से लोगों को अभी भी बचाना था। सबका ध्यान इन्हीं कार्यों में लगा था। किसी को पता तक नहीं लगा कि कैप्टन चुपचाप से बाहर आकर फिर से अपनी सीट पर बैठ गया था।

बता दें कि राहुल गांधी, शिवसेना के नेता, अरविंद केजरीवाल और दूसरे कई मुख्यमंत्री केंद्र सरकार पर कोरोना काल में उठी विभिन्न समस्याओं को लेकर निशाना साधते रहे हैं। फिर चाहे वो ऑक्सीजन की किल्लत हो या वैक्सीन को विदेशों में भेजने का मुद्दा। खास बात यह है कि प्रियंका गांधी की ओर से साझा की गई है कहानी के अधिकांश शब्द वही हैं जो केंद्र सरकार और कोरोना से जंग में रोजाना पढ़ने-सुनने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed