फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   story behind IAF's first rafale jet aircraft tail number RB 01

भारतीय वायुसेना के पहले राफेल विमान के टेल नंबर 'आरबी 01' के पीछे की कहानी

Tue, 24 Sep 2019 04:17 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 24 Sep 2019 04:17 AM IST
सार

  • फ्रांस की दसॉल्ट एविएशन कर रही है राफेल विमानों का निर्माण
  • वायु सेना को मिलेंगे 36 विमान, 60 हजार करोड़ में हुआ था सौदा
  • खरीद के लिए बातचीत में भदौरिया ने निभाई थी अहम भूमिका
  • एक अक्तूबर को वायु सेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे भदौरिया

विज्ञापन
story behind IAF's first rafale jet aircraft tail number RB 01
राफेल विमान

विस्तार

भारतीय वायुसेना को उसका पहला राफेल लड़ाकू विमान बहुत जल्द मिलने वाला है। इसे आठ अक्तूबर को आधिकारिक रूप से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि वायुसेना को कुल 36 राफेल लड़ाकू विमान मिलेंगे। 

विज्ञापन


एक रोचक तथ्य यह है कि भारतीय वायुसेना के पहले राफेल लड़ाकू विमान के पिछले हिस्से पर 'RB 01' लिखा होगा। रक्षा सूत्रों के मुताबिक यह टेल नंबर अगले वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया के नाम पर है। 
विज्ञापन


भारत और फ्रांस के बीच 60 हजार करोड़ रुपये के राफेल सौदे के तहत पहले विमान को भारत की रजामंदी के आधार पर सौंपा जाना था। यह विमान अभी करीब सात महीने तक फ्रांस में रहेगा। इस दौरान इसका ट्रायल होगा। इसके बाद भारत लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भदौरिया ने निभाई थी अहम भूमिका

बता दें कि एयर मार्शल भदौरिया ने 36 राफेल लड़ाकू जेट विमानों की खरीद के लिए बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आरकेएस भदौरिया एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ के सेवानिवृत्त होने के बाद एक अक्तूबर को वायु सेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। 


एयर मार्शल भदौरिया राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने योग्यता के क्रम में पहले स्थान पर रहने के लिए एनडीए में प्रतिष्ठित 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' जीता था और जून 1980 में भारतीय वायुसेना की लड़ाकू स्ट्रीम में कमीशन प्राप्त किया था।

फ्लाइट और पायलट अटैक इंस्ट्रक्टर भी हैं एयर मार्शल भदौरिया

विभिन्न विमानों के साथ अपनी दक्षता के अलावा, भदौरिया एक प्रायोगिक टेस्ट पायलट, कैट 'ए' क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और एक पायलट अटैक इंस्ट्रक्टर भी हैं।



भदौरिया ने रूस में एयर अताशे, एयर स्टाफ के असिस्टेंट चीफ, एनडीए के कमांडेंट, सेंट्रल एयर कमांड पर वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफिसर, डिप्टी चीफ ऑफ दि एयर स्टाफ और दक्षिण एयर कमांड के एयर चीफ ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के रूप में सेवाएं दी है। 

उन्होंने एक मई को उप वायु सेना प्रमुख का पद संभाला था। इससे पहले वह बंगलूरू में ट्रेनिंग कमांड का नेतृत्व कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed