रहें सावधान: मौसम विभाग की चेतावनी आज भी कहर बरपा सकती है आंधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी और तूफान का कहर सोमवार को भी उत्तरी और उत्तरी क्षेत्रों में जारी रहेगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। रविवार को देश के विभिन्न हिस्सों में आई धूलभरी आंधी और तूफान की वजह से 53 लोगों की मौत जबकि 65 लोग घायल हो चुके हैं। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी इलाकों जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम परिवर्तित हो गया है। जिससे् मंगलवार को भी मौसम में अनिश्चितता जारी रहेगी।
सोमवार और मंगलवार को उत्तरी भारत के पहाड़ी राज्यों में ओलावृष्टि हो सकती है और राजस्थान में धूल भरी आंधी आने की आंशका है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को तूफान से बुधवार को राहत मिल सकती है लेकिन पूरे हफ्ते कमजोर तूफान और बारिश के साथ ही हल्की हवाओं का सामना करना पड़ेगा। दक्षिण में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के आंतरिक क्षेत्र, तमिलनाडु और पुडुच्चेरी में सोमवार को तूफान आने की आशंका है। मंगलवार को तूफान गतिविधि ओडिशा और कर्नाटक के आंतरिक क्षेत्र तक ही सीमित रहेंगी। रविवार को देशभर में तेज आंधी के साथ ही तेज बारिश, बिजली गिरना और धूलभरी आंधी चली थी।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में कई लोगों की मौते हुई हैं। दक्षिण-पश्चिम यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में लू के हालात बने रहेंगे। शक्तिशाली धूलभरे तूफान की वजह से दिल्ली में हवाई यात्रा ठप्प हो गई थी। दिल्ली में आंधी तूफान से मंगलवार को राहत मिलने की उम्मीद है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार बिजली गिरने की वजह से आंध्र प्रदेश के कडपा और श्रीकाकुलम जिलों में 9 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि अकेले श्रीकाकुलम में 7 लोगों की मौत हो गई है। पिछले हफ्ते ही मौसम विभाग ने तेज अंधड़, बारिश की चेतावनी दी थी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट करके कहा, 'देश के विभिन्न हिस्सों में प्रतिकूल मौसम की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के बारे में जाकर दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को इसमें खो दिया। घायलों के जल्द ठीक होने की उम्मीद करता हूं। मैं पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वह जरूरतमंदों की मदद करें।' राहत कमिश्नर संजय कुमार का कहना है कि आंधी-तूफान की वजह से मरने वालों और घायलों को 24 घंटे के अंदर मुआवजा दिया जाएगा।
Anguished to learn about the loss of lives due to adverse weather in different parts of country. My deepest condolences with those who have lost their loved ones, may the injured recover soon. I also urge party's local units to assist the people in need.
— Amit Shah (@AmitShah) May 14, 2018