फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stop Questioning Police: Kiren Rijiju On Killing Of SIMI Men

सिमी आतंकियों के एनकाउंटर पर न उठाएं सवाल : केंद्र सरकार

Wed, 02 Nov 2016 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Wed, 02 Nov 2016 03:17 AM IST
विज्ञापन
Stop Questioning Police: Kiren Rijiju On Killing Of SIMI Men
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू
भोपाल सेंट्रल जेल से फरार सिमी के आठ आतंकियों के एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों के बीच केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि पुलिस की कार्रवाई पर संदेह और सवाल नहीं उठाया जा सकता। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जारी महज एक वीडियो के आधार पर किसी निर्णय पर नहीं पहुंचा जा सकता। 
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एनकाउंटर की न्यायिक जांच के साथ अदालत की निगरानी में एनआईए से जांच करवाने की मांग करते हुए सवाल उठाया है कि मध्य प्रदेश में आखिर क्यों केवल सिमी के कार्यकर्ता और मुस्लिम ही जेल से फरार होने की घटनाओं में शामिल हैं। हिंदू कैदी ऐसा क्यों नहीं करते। इससे पहले खंडवा जेल में भी ऐसी ही घटना घटी थी। सोमवार शाम को ही भोपाल पहुंची एनआईए की टीम ने जांच शुरू कर दी है। बसपा प्रमुख मायावती, माकपा और राजद ने भी न्यायिक जांच की मांग की है।  
विज्ञापन


प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल और संदेह करने की आदत की आलोचना करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि जल्द की सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की किसी भी कार्रवाई पर सवाल उठाने की आदत सी बन गई है। महज एक वीडियो के आधार पर आतंकवाद से लड़ रहे सुरक्षा बलों पर सवाल उठान अच्छी चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत सीम पर सीजफायर के उल्लंघन की चुनौती का सामना कर रहा है और हमारे सुरक्षा बल उनका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस बीच मायावती ने मध्य प्रदेश सरकार पर संघ के एजेंडों को पूरा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा शासित राज्यों में पुलिस का इस्तेमाल राजनीतिक और सांप्रदायिक ध्येय को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि सिमी से जुड़े आठों कैदियों के पास कोई हथियार नहीं था। उन्हें फिर से आसानी से गिरफ्तार किया जा सकता था, लेकिन ऐसी कोशिश नहीं की गई। पहली नजर में यह पूरी घटना संदेहास्पद लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने की एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग
जेल से फरार सिमी आतंकियों के एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग को लेकर परिजन मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। परिजनों का कहना है कि सभी की हत्या मुठभेड़ के नाम पर सोची समझी साजिश के तहत की गई है। वकील परवेज आलम ने बताया कि मारे गए लड़कों के परिजन उनके पास पहुंचे और न्याय दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह हैरतअंगेज बात है कि अधिकारी कह कर रहे हैं कि आरोपी जेल की 32 फीट की चारदीवारी को फांदकर भाग निकले। क्या यह संभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed